Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी दे दें लेकिन माफी नहीं मांगूंगा; Police Association ने दी आंदोलन की चेतावनी

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी की मांग की।


Jairam Mahato रांची: डुमरी विधायक जयराम महतो और धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को तोपचांची में मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक ने साफ कहा कि वह इस मामले में माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे उन्हें फांसी दे दी जाए, लेकिन वह माफी नहीं मांगेंगे।

विधायक ने पुलिस एसोसिएशन पर भी गंभीर आरोप लगाए। दूसरी ओर पुलिस एसोसिएशन ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है और पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है।

Jairam Mahato: जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन पर लगाए भेदभाव के आरोप

विधायक ने पुलिस एसोसिएशन पर नस्लीय भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन गोरा रंग देखकर समर्थन करता है। जयराम महतो ने दावा किया कि कुछ दिन पहले एक आदिवासी पुलिस अधिकारी लिंडा के साथ भी उनका हॉट-टॉक हुआ था।

विधायक के अनुसार उन्होंने उस घटना की शिकायत पुलिस एसोसिएशन से की थी, लेकिन एसोसिएशन की ओर से न कोई कार्रवाई की गयी और न ही कोई बयान जारी किया गया। उन्होंने कहा कि उस समय एसोसिएशन ने इसे पुलिस और जनप्रतिनिधि के बीच होने वाली सामान्य घटना बताया था। ऐसे में मौजूदा विवाद में एसोसिएशन के अचानक गंभीर होने पर उन्होंने सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। विधायक ने चुनौती दी कि यदि ऐसा नहीं होता तो पुलिस अधिकारी शपथ लेकर कहें कि उन्होंने कभी अपने वरिष्ठ को गाली नहीं दी। उन्होंने एसोसिएशन से पहले डीसी, एसएसपी और डीएसपी से इस्तीफा मांगने और उसके बाद उनके इस्तीफे की मांग करने को कहा।

Jairam Mahato: पुलिस एसोसिएशन ने पांच दिन का दिया अल्टीमेटम

बरवाअड्डा थाना प्रभारी और विधायक के बीच विवाद के बाद पुलिस एसोसिएशन ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब सिर्फ माफी मांगने से बात नहीं बनेगी, बल्कि विधायक की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

एसोसिएशन ने पांच दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में विधायक और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो पुलिस आंदोलन करेगी और कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। एसोसिएशन ने धनबाद एसएसपी को पत्र लिखकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग भी की है।

मुर्मू ने आरोप लगाया कि विधायक की ओर से पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं और वीडियो जारी किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसी भाषा से पुलिसकर्मियों का मनोबल प्रभावित होगा।


Key Highlights

  • जयराम महतो ने विवाद में माफी मांगने से साफ इनकार किया।

  • विधायक ने कहा कि फांसी दे दी जाए, फिर भी माफी नहीं मांगेंगे।

  • उन्होंने पुलिस एसोसिएशन पर नस्लीय भेदभाव का आरोप लगाया।

  • पुलिस एसोसिएशन ने विधायक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पांच दिन का अल्टीमेटम दिया।

  • गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस आंदोलन और कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गयी है।


Jairam Mahato: विधायक पर बालू के अवैध उठाव का आरोप

पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर बालू के अवैध कारोबार में संलिप्त रहने का आरोप भी लगाया। एसोसिएशन का कहना है कि इन दिनों बालू घाटों पर एनजीटी की रोक है, इसके बावजूद विधायक बालू उठाव के लिए लोगों को कथित तौर पर उकसा रहे हैं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष ने विधायक से भावनात्मक मुद्दों की राजनीति बंद करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बालू उठाव जैसे कथित अवैध काम के लिए लोगों को उकसाना उचित नहीं है।

विवाद में आर्टिकल 21 का भी उल्लेख किया गया है। पुलिस एसोसिएशन का कहना है कि यदि विधायक जीवन और गरिमा के अधिकार का हवाला दे रहे हैं, तो थाना प्रभारी ने भी अपनी गरिमा और बचाव के लिए ऑडियो रिकॉर्ड किया है।

 

Reliance Foundation: 10 लाख लड़कियों की बदलेगी जिंदगी! मिलेंगे डिजिटल स्किल्स...

Reliance Foundation: देशभर की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उनके लिए शिक्षा, रोजगार और करियर के नए अवसर तैयार करने...

National Unity Day Motorcycle Rally: पटना से गुजरात तक गूंजेगा राष्ट्रीय...

National Unity Day Motorcycle Rally: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली...

Bihar Data Center: बिहार में पहले 12 मेगावाट डेटा सेंटर का...

Bihar Data Center, पटना: बिहार में डिजिटल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई।...