झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर जयराम महतो का हमला

रांची: झारखंड विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर जोरदार बहस हुई। विधायक जयराम महतो ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के अस्पतालों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि आम लोगों को इलाज के अभाव में दम तोड़ना पड़ रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “अगर माननीयों को खरोंच भी आती है तो वे हैदराबाद या बैंगलोर चले जाते हैं, लेकिन आम जनता के लिए कोई सुविधा नहीं है।”

विधायक ने बोकारो जिले का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां के नौ प्रखंडों के स्वास्थ्य कर्मी कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स की हालत दयनीय हो गई है, जहां जरूरी दवाइयों और सुविधाओं की भारी कमी है।

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दिन पहले वे अपने रिश्तेदार के इलाज के लिए गुजरात गए थे, जबकि झारखंड के अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इस दौरान अन्य विधायकों ने भी स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था, गृह विभाग और खाद्य आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर सवाल उठाए।

राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की दयनीय स्थिति को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है, जबकि सत्तापक्ष के कई विधायक भी इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

Video thumbnail
आज 24 मार्च 2025 झारखंड की बड़ी ख़बरें l Jharkhand Top News | Breaking News | Jairam Mahto | 22Scope
Video thumbnail
जयराम ने दी नसीहत, मंत्री बनाया गया है काम करने के लिये इसलिए उछल कूद मत कीजिये
03:53
Video thumbnail
Jairam Mahtoने बताया सदन में क्या हुआ था, क्यों भड़के? मंत्रियों के बीच समन्वय पर क्या बोले? 22Scope
03:18
Video thumbnail
मंगल कालिंदी ने कहा यदि हो रहा बांग्लादेशी घुसपैठ तो अडानी के जरिए क्यों दी जा रही बिजली, बताए BJP
04:28
Video thumbnail
झारखंड की सुंदरता पर गा रहे थे गीत, टोका टाकी पर सदन में बमके जयराम तो मंत्री सुदिव्य ने दी नसीहत
03:01:04
Video thumbnail
सदन में सभी का जवाब देते आखिर क्यों हुई सीपी सिंह और मंत्री सुदिव्य सोनू के बीच जबरदस्त बहस
26:15
Video thumbnail
बजट सत्र के दौरान सदन में भड़के विधायक जयराम महतो | Jharkhand #shorts | 22Scope
00:37
Video thumbnail
Geetashree Oraon ने बताया सरहुल के दौरान रैम्प से क्या होगी दिक्कत, 2016 का बताया वाक्या | 22Scope
13:13
Video thumbnail
बजट सत्र में विधायक जयराम महतो ने सदन में गाया गीत | #Shorts | Jharkhand Budget Session | 22Scope
00:30
Video thumbnail
JMM का BJP पर आरोप, RSS ने मणिपुर पर बीजेपी से पूछा सवाल, परिसीमन पर भी ....
15:38