झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर जयराम महतो का हमला

रांची: झारखंड विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर जोरदार बहस हुई। विधायक जयराम महतो ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के अस्पतालों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि आम लोगों को इलाज के अभाव में दम तोड़ना पड़ रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “अगर माननीयों को खरोंच भी आती है तो वे हैदराबाद या बैंगलोर चले जाते हैं, लेकिन आम जनता के लिए कोई सुविधा नहीं है।”

विधायक ने बोकारो जिले का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां के नौ प्रखंडों के स्वास्थ्य कर्मी कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स की हालत दयनीय हो गई है, जहां जरूरी दवाइयों और सुविधाओं की भारी कमी है।

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दिन पहले वे अपने रिश्तेदार के इलाज के लिए गुजरात गए थे, जबकि झारखंड के अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इस दौरान अन्य विधायकों ने भी स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था, गृह विभाग और खाद्य आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर सवाल उठाए।

राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की दयनीय स्थिति को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है, जबकि सत्तापक्ष के कई विधायक भी इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...