विधानसभा में जयराम महतो का पहला भाषण, जानिए क्या-क्या कहा

रांची. झारखंड में नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा का पहला सत्र चल रहा है। इस सत्र में आज विधानसभा अध्यक्ष के रूप में जेएमएम विधायक रबींद्र नाथ महतो को चुना गया। वे इस पद पर लगातार दूसरी बार चुने गये हैं। वहीं विधानसभा में अपना पहला भाषण देते हुए नवनिर्वाचित विधायक जयराम महतो ने कई ज्वलंत मुद्दे उठाये।

विधानसभा में जयराम महतो का पहला भाषण

जयराम महतो ने विधानसभा में छात्रों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन्होंने छात्र आंदोलन से अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि झारखंड के लाखों अभ्यर्थी सड़कों पर हैं। सीएम हेमंत सोरेन को सदन से बाहर आकर उन अभ्यर्थियों से मिलना चाहिए। वो उनके ही बच्चे हैं। सीएम हेमंत उन्हें संतुष्ट करें और उनकी बातों को सुनें। साथ ही इस दौरान उन्होंने अफ्रीकी देश कैमरून में फंसे मजदूरों का मुद्दा उठाया और कहा कि राज्य के 45 मजदूर कैमरून में फंसे हैं। उनकी सकुशल वापसी की जाए।

बता दें कि विधानसभा के सत्र में सोमवार को सभी विधायकों ने शपथ ली थी। इस दौरान जयराम ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने टी-शर्ट और नंगे पांव विधानसभा में प्रवेश किया था। इसकी चर्चा खूब हुई थी। आज भी जयराम नंगे पांव विधानसभा पहुंचे।

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...