जयराम महतो की बढ़ीं मुश्किलें! चुनाव में विदेशी फंडिंग लेने के आरोप पर जांच का निर्देश

रांची. जेएलकेएम सुप्रीमो और डुमरी विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक जयराम महतो की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चुनाव आयोग ने उन पर विदेशी फंडिंग के आरोप पर बोकारो डीसी को पत्र लिखकर जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उनकी पार्टी पर हाल ही में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में विदेशी फंडिंग लेने का आरोप लगा है।

जयराम महतो पर विदेशी फंडिंग लेने का आरोप

दरअसल, पश्चिम बंगाल के रहने वाले राहुल बनर्जी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम पर विदेशी फंडिग का आरोप लगाया था और उन्होंने जयराम महतो के खिलाफ इस मामले में शिकायत की थी। अब इस मामले में चुनाव आयोग ने बोकारो डीसी आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

वहीं इस मामले से जुड़े जयराम महतो ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट भी किया है, जिसमें उन्होंने सऊदी में रहने वाले प्रवासियों से सहयोग की बात कही है। सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट 17 नवंबर का है। इसमें उन्होंने लिखा है, ‘सऊदी में रहने वाले हमारे प्रवासी भाईयो के तरफ़ से सहयोग। प्रवासी भाईयो का धन्यवाद’। साथ ही उन्होंने पोस्ट के साथ कुछ ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट और ट्रांजेक्शन करने वाले लोगों की सूची भी अटैच की है।

जयराम महतो पर आरोप 22Scope News

मामले पर जयराम महतो का बयान

फिलहाल, चुनाव आयोग ने इस मामले में बोकारो डीसी को पत्र लिखकर जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं इस मामले में जयराम ने भी अपना पक्षा रखा है। उन्होंने एक न्यूज वेबसाइट को दिये इंटरव्यू में कहा है कि यह विदेशी फंड नहीं है, बल्कि सहयोग है। हमारे भारत में रहने वाले लोग पूरी दुनिया में कहीं भी रहते होंगे। उन्होंने ही 100-50 रुपये कलेक्शन करके भेजे हैं। इस विषय को मैंने कभी छिपाया नहीं है। मैं चाहता हूं कि चुनाव आयोग की टीम आए और जांच करें।

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...

JSSC Exam 2024: दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला, अभ्यर्थी तुरंत...

JSSC ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला है। दुमका और हजारीबाग के अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड...