हजारीबागः सीपीआई नेता सह हजारीबाग पूर्व सांसद बुवनेश्वर मेहता ने जयराम महतो के पार्टी बनाने पे अपनी प्रतिक्रिया दी है. बुवनेश्वर मेहता ने कहा कि जयराम महतो अपने राजनीतिक फायदा के लिए पार्टी बना रहे है. उन्होंने कहा कि वो जयराम को जानते है तथा उनके आंदोलन का जुम्मा जुम्मा 8 दिन नहीं हुआ है. वो पार्टी बना के चुनाव लड़ने जा रहे. इसमें उनका अपना स्वार्थ दिखता है. बुवनेश्वर मेहता ने जयराम के ‘सरकार के कुछ मंत्री,विधायक तथा कुछ पूर्व सांसद उनके संपर्क में है’ बयान पर प्रतिक्रिय देते हुए कहा कि उन्हें नाम बताना चाहिए, ऐसे बोलने से कुछ नहीं होता.

















