धनबादः झारखंड खतियानी भाषा संघर्ष समिति के महाधिवेशन में जयराम महतो ने की नई पार्टा की घोषणा

धनबादः बलियापुर हवाई पट्टी ग्राउंड में रविवार को झारखंड खतियानी भाषा संघर्ष समिति का पहला महाधिवेशन आयोजित किया गया. इस महाधिवेशन में  शामिल होने के लिए धनबाद गिरिडीह समेत झारखंड के कई जिलों से लाखों की संख्या में समर्थक पहुंचे हुए थे. मौके पर झारखंड भाषा खतियानी संघर्ष समिति को एक राजनैतिक पार्टी के रूप में आगे बढ़ाने की घोषणा हुई.

JBKSS 22Scope News

जयराम महतो ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेंगे. जेबीकेएसएस का संविधान, राजनीतिक और सामाजिक एजेंडे पर विस्तृत चर्चा की गई. जयराम ने अपने पार्टी के जनसभा में उमड़े भीड़ को जनता का प्यार और समर्थन बताया और कहा कि झारखंड को औपनिवेशिक गुलामी से मुक्ति के लिए हम लोगों ने संघर्ष का रास्ता चुना है.

जयराम महतो ने कहा कि 23 वर्षों में भी झारखंड को उसका हक और अधिकार नहीं मिल पाया है. झारखंड की नौकरी बेची जा रही है. लैंड बैंक और ऑनलाइन के नाम पर शोषित वंचित लोगों की जमीन छीनी जा रहीं है. अब हम लोग आगामी लोकसभा विधानसभा चुनाव में भी उतरेंगे. उन्होंने बताया कि पुराने झारखंड आंदोलनकारियों का सहयोग और आशीर्वाद लेकर ही उनके तमाम साथी आगे बढ़ेंगे और वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

वहीं राजनैतिक हलकों में जयराम महतो की सक्रियता से झारखंड नामधारी पार्टियों में बेचैनी बढ़ गयी है. उनके आंतरिक बैठकों में यह चर्चा का विषय है. हालांकि पूरे मामले में कोई राजनैतिक बयानबाजी अब तक नहीं आई है, लेकिन जेबीकेएसएस की मजबूती झामुमो और आजसू की वोट बैंक में सेंध लगाएगी. इस बात से इनकार भी नहीं किया जा सकता है.

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...

Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक...

 रांची में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर 3874 चालान काटे। बिना हेलमेट के 1919 और नो पार्किंग...