जलेश्वर महतो को मानसिक इलाज की जरूरत- ढुलू महतो

धनबाद : बुधवार को बाघमारा से भाजपा विधायक ढुलू महतो ने एक प्रेसवार्ता के दौरान अपने प्रतिद्वंदी और  कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो पर जमकर हमला बोला. उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि जलेश्वर महतो को मानसिक इलाज की जरूरत है, कांग्रेस के आलाकमान से यह आग्रह है कि इनका इलाज कराने के बाद कुशल हो जाएं तभी किसी पद की जिम्मेदारी दी जाय.

ढुलू ने हाल में जलेश्वर महतो द्वारा चौहान समाज और भुइँया समाज की महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर कड़ी निंदा की. साथ ही बीते दिनों नदखुरकी कोलडम्प में मजदूरों के दो पक्षों में बीच मारपीट की घटना को लेकर घायल मजदूरों पर बाघमारा थाना में केशस दर्ज होने का विरोध जताया. उन्होंने कहा कि जलेश्वर महतो के गुंडों ने मजदूरों को पीटा, उसके बावजूद भी बाघमारा पुलिस ने इन्ही मजदूरों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार और जलेश्वर महतो की साजिश के तहत ऐसा हुआ है.

रिपोर्ट : सूरज कुमार/राजकुमार जायसवाल

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...

Bhabua 400 Teachers Samman: शिक्षकों के सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान,...

Bhabua 400 Teachers Samman: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 85 निजी विद्यालयों के...