Jamshedpur Arrest : 24 घंटे के अंदर पकड़ाए सूरज प्रमाणिक के 3 हत्यारे, ये था हत्या का कारण…

Jamshedpur Arrest : जमशेदपुर सोनारी थाना क्षेत्र के कार्मेल स्कूल के पीछे मैदान में सूरज प्रमाणिक की गोली मारकर हत्या मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने हत्याकांड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में विकास कुमार, मनोज जायसवाल उर्फ पगली पिंटू सिंह और प्रकाश कुमार सिंह शामिल है।

ये भी पढ़ें- Ranchi पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दशमफॉल क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती पर चला ट्रैक्टर… 

इसके साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल, कई जिंदा कारतूस, मोबाइल और स्कूटी बरामद की है। हत्याकांड मामले की जानकारी देते हुए जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि सूरज प्रमाणिक की हत्या पुराने रंजिश में की गई है।

Jamshedpur Arrest : मामले की जानकारी देते एसएसपी
Jamshedpur Arrest : मामले की जानकारी देते एसएसपी

ये भी पढ़ें- Giridih : अबुआ आवास योजना में घूस नहीं देने पर सूची से लाभुकों का नाम काटा ! बीडीओ से लगाई गुहार… 

Jamshedpur Arrest : दिनदहाड़े गोली मारकर कर दी गई थी हत्या

बताते चलें कि कल जमशेदपुर सोनारी थाना क्षेत्र के कार्मेल स्कूल के पीछे मैदान में सूरज प्रमाणिक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूरज प्रमाणिक का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इसी कारण वह 10 साल पहले सोनारी इलाका छोड़ कर परसुडीह इलाके में रहने लगा था। क्षेत्र में गैंगवार के कारण उसने इलाका छोड़ दिया था। कुछ दिनों पहले से उसने फिर से सोनारी इलाके में आना जाना शुरू किया था।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Accident : मैथन डैम से पिकनिक मनाकर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक गंभीर…

कल वह अपना ऑटो स्कूल के पीछे मैदान में खड़ा कर उस पर बैठा हुआ था। उसी समय कुछ अपराधी अचानक वहां पहुंचे और सूरज पर अंधाधुन गोलियां चलाने लगे। जिसके बाद सूरज वहां से भागने लगा। अपराधियों ने सूरज को दौड़ा-दौड़ा कर गोली मार दी, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें-Giridih Crime : बिरनी में बंदूक का भय दिखाकर व्यावसायी के घर से लाखों की डकैती, लकड़ी के सहारे… 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। फिलहाल पुलिस सूरज प्रमाणिक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। हत्या का कारण पुरानी रंजिस भी माना जा रहा है, फिलहाल पुलिस हर बिन्दुओं पर जाँच कर रही है।

 

 

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...