Jamtara: बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन की बोगी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Jamtara: जिले में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गई। यह घटना विद्यासागर और जामताड़ा स्टेशन के बीच स्थित कालाझरिया गांव के पास घटी।

Jamtara: ट्रेन की बोगी में लगी आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन के इंजन से जुड़ी तीसरी बोगी में अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को तत्काल रोक दिया। ट्रेन रुकते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग भयवश बोगियों से कूदने लगे।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और किसी की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। मौके पर मौजूद रेलवे स्टाफ ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि बोगी के नीचे छक्का (अंडर गियर) से उठी चिंगारी ही आग लगने की मुख्य वजह बनी।

Best GPS in Jharkhand

Jamtara: 45 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

करीब 45 मिनट तक ट्रेन को रोके रखा गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में स्थिति पूरी तरह नियंत्रित होने पर ट्रेन को पुनः रवाना किया गया। इस घटना के बाद रेलवे ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जा रही है और भविष्य में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। यह हादसा जहां यात्रियों के लिए डरावना साबित हुआ, वहीं समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

जामताड़ा से सिराज अंसारी की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...