असामाजिक तत्वों पर संदेह
झरिया (धनबाद) : यार्ड में खड़ी ट्रेन- जिले के झरिया इलाके के पाथरडीह रेलवे स्टेशन के
यार्ड में खड़ी एक सवारी ट्रेन की बोगी में अचानक आग लग गई.
ट्रेन धूं-धूकर जलने लगा और जलकर पूरी तरह खाक हो गई.
फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. वहीं रेलवे अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं.
दूसरी ओर पूर्व मध्य रेलवे जीएम अनुपम शर्मा कोल ट्रांसपोटेशन की समीक्षा करने धनबाद पहुंचे हुए हैं. रेलवे के सभी वरीय अधिकारी बैठक में शिरकत कर रहे हैं उधर अगलगी की घटना हो गई.

यार्ड में कई महीनों से खड़ी थी ट्रेन
जानकारी के अनुसार स्टेशन के यार्ड में विगत कई महीनों से ट्रेन खड़ी थी. बताया जाता है कि ट्रेन के दो तीन बोगी में अचानक आग लग गई. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. आग लगने के बाद स्टेशन पर खड़े सभी रेलवे अधिकारी मूकदर्शक बनकर देखते रह गए. अग्निशमन विभाग भी मौके पर नहीं पहुंची, तब तक ट्रेन जलकर खाक हो चुकी थी.
यार्ड में खड़ी ट्रेन: घटनास्थल पर नहीं पहुंचे रेलवे के बड़े अधिकारी
सूत्रों के अनुसार ट्रेन विगत कई महीनों से यार्ड में खड़ी थी और आग लगने की घटना असामाजिक तत्वों की करतूत हो सकती है. फिलहाल इस पूरे मामले में कोई भी रेलवे अधिकारी कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं और ना ही कोई बड़े अधिकारी इस घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे हैं.
रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल
Highlights







