Jamtara उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं 30 से अधिक शिकायतें, कई मामलों का ऑन स्पॉट समाधान

Jamtara : जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद (भा.प्र.से.) द्वारा कार्यालय के सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमे जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 30 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- Lohardaga : भारत बंद को ट्रेड यूनियन संघ ने दिया समर्थन, चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी 

Jamtara : पेंशन, भूमि विवाद, सड़क दुर्घटना मुआवजा सहित कई शिकायते मिली

ट76 22Scope News

जनता दरबार में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, आवास, पेंशन, भूमि विवाद, सड़क दुर्घटना मुआवजा, बिजली बिल आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। कई मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया। छह वर्षों से पेंशन के लिए भटक रहे एक दिव्यांग और साढ़े चार साल से पेंशन से वंचित एक बुजुर्ग की पेंशन एक घंटे के अंदर स्वीकृत कर दी गई, जिस पर दोनों फरियादियों ने आभार जताया।

ये भी पढ़ें- Breaking : विधायक जयराम महतो पर महिला ने लगाया अभद्र टिप्पणी का आरोप, अरगोड़ा थाने में केस दर्ज 

एक महिला फरियादी ने पति की मृत्यु के बाद पेंशन और अनुकंपा नियुक्ति की मांग की, जिसे गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अत्यधिक बिजली बिल और कर्मचारियों के दुर्व्यवहार की शिकायतों पर भी सख्त निर्देश जारी किए गए। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आम जनता की समस्याएं जानने और समाधान का प्रभावी माध्यम है। सभी से अपील की कि वे अपनी शिकायतें बेहिचक दरबार में रखें ताकि उनका शीघ्र निराकरण किया जा सके।

निमय मंडल की रिपोर्ट–

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...