मजदूरी कर लौट रहे थे तीनों लोग
पटनासिटी : खुसरूपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के पास हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से तीन लोगों की कट कर मौत हो गयी। शव ज्यादा क्षत विक्षत होने के कारण रात में पहचान नहीं हो पाई थी।
घटना की सूचना पर जीआरपी ने टुकड़े-टुकड़े में बंटी शव को उठाया। घटना 21ः26 बजे की है। वही सुबह तीनों शव की पहचान हो गयी है। रात में घर नहीं पहुंचने और मोबाईल बंद रहने पर परिजनों ने अहले सुबह खोजबीन शुरू किया। मृतकों की कपड़े और जूता चप्पल देख शवों की पहचान हुई।
तीनों मृतक खुसरूपुर थाना क्षेत्र के मोसिमपुर गांव के रहने वाले हैं। सन्नी मल्लिक (18 वर्ष ), सोनू कुमार (18 वर्ष ) एवं पृथ्वी राज (14 वर्ष) के रूप में पहचान हुई है। परिजनों के अनुसार तीनों दैनिक मजदूरी का काम करते थे। समझा जाता है कि तीनों रेल गुमटी पार करने के दौरान हादसे के शिकार हो गए। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। जीआरपी पोस्ट प्रभारी सूर्य दयाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ भेजा गया है।
Train Accident : बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतरीं, एक-दूसरे पर चढ़े कोच, 5 की मौत
Highlights

















