Jan Suraj Party की उम्मीदवार किरण सिंह ने घर घर जाकर लोगों से किया जन संवाद

भोजपुर: जन सुराज पार्टी आगामी उपचुनाव को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। पार्टी के संस्थापक एवं स्टार प्रचारक प्रशांत किशोर और सभी उम्मीदवार जनता से निरंतर संवाद कर उनके मुद्दों को सुनने और समाधान देने का प्रयास कर रहे हैं। तरारी विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज की उम्मीदवार किरण सिंह ने घर-घर जाकर लोगों से जन संवाद किया, जिसमें उन्होंने मोप कला, मोप खुर्द, भाकुर, और बसूरी पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया, जिससे उन्हें व्यापक जन समर्थन मिला।

किरण सिंह ने अपनी प्राथमिकताओं में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, और सामाजिक सुधार को प्रमुखता दी। उन्होंने वादा किया कि यदि जनता का समर्थन मिलता है, तो वह तरारी के विकास में सुधार के लिए बुनियादी सुविधाएं मजबूत करेंगी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएंगी, और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाएंगी। उनका मानना है कि पिछले दस वर्षों में तरारी का विकास रुका हुआ है, और वह इसे एक समृद्ध और सशक्त क्षेत्र बनाने का संकल्प रखती हैं।

महिलाओं से मुलाकात के दौरान किरण सिंह का जोरदार स्वागत किया गया, जहां महिलाओं ने अपनी समस्याएं साझा कीं और क्षेत्र की पहली महिला प्रत्याशी होने पर प्रसन्नता जताई। किरण सिंह ने सभी को भरोसा दिलाया कि अगर जनता का समर्थन मिला, तो वह तरारी को एक आदर्श और सुंदर क्षेत्र बनाने के लिए पूरी तरह से समर्पित रहेंगी।

आगामी उपचुनाव को लेकर कल प्रशांत किशोर तरारी में जन संवाद करेंगे। इस जन संवाद के दौरान वे स्थानीय लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं, चिंताओं और उम्मीदों को समझेंगे। साथ ही, जनसुराज पार्टी की प्राथमिकताओं और विकास के दृष्टिकोण पर भी चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें-   NDA की सरकार में राज्य में हुआ विकास, मंगल पांडेय ने…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Jan Suraj Party Jan Suraj Party Jan Suraj Party Jan Suraj Party

Jan Suraj Party

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...