जयंत सिन्हा ने मनीष जायसवाल को चुनाव के लिए दी हार्दिक शुभकामनाएं

जयंत सिन्हा

हजारीबाग. हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा से आज हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के लिए 2024 के उम्मीदवार मनीष जायसवाल मिले। इसकी जानकारी जयंत सिन्हा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) पर वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा है, ‘हजारीबाग लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल जी ने आज भेंट की। उन्हें चुनाव हेतु हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हम कमल को रिकॉर्ड मार्जिन से जिताएंगे।’

बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने हजारीबाग से मनीष जायसवाल को टिकट दिया है। इस सीट से जयंत सिन्हा दो बार सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के टिकट से जीत दर्ज की थी।

Share with family and friends: