जयंत सिन्हा ने हजारीबाग लोकसभा में ‘शौर्य जागरण यात्रा’ का स्वागत किया 

भगवान राम की आस्था व श्रद्धा का केंद्र बिंदु अयोध्या के बाद अगर कहीं है, तो वो हजारीबाग में है:  जयंत सिन्हा

हजारीबाग: सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थाई समिति मान्यवर जयंत सिन्हा ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में ‘शौर्य जागरण यात्रा’ का स्वागत किया। सांसद जयंत सिन्हा जी ने बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा पूरे भारतवर्ष में निकाले जा रहे ‘शौर्य जागरण यात्रा’ का हजारीबाग की पावन धरती पर भव्य स्वागत किया। हजारीबाग से चलकर शौर्य जागरण यात्रा रामगढ़ की धरती पर पहुंचा, वहां राम भक्तों पर सांसद जयंत सिन्हा जी के द्वारा पुष्प की वर्षा कर यात्रा को रांची के लिए रवाना किया गया।

सांसद जयंत सिन्हा ने इस अवसर पर राम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम की आस्था व श्रद्धा का केंद्र बिंदु अयोध्या के बाद अगर कहीं है, तो वह हजारीबाग की पावन धरती है। उन्होंने आगे कहा कि मेरा सपना है कि अयोध्या की तर्ज पर हजारीबाग की पावन धरती पर भी एक भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाए। इसके लिए उन्होंने सभी राम भक्तों से मंदिर निर्माण हेतु एक-एक ईंट का दान देकर मंदिर निर्माण में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करने की अपील की।

अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कर कमल द्वारा 25 जनवरी 2024 को भगवान राम के आस्था का प्रतीक अयोध्या में श्री राम मंदिर का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। यह मंदिर पूरे विश्व के राम भक्तों के बलिदान समर्पण एवं शौर्य का प्रतिक के रूप में स्थापित किया गया है।

सांसद जयंत सिन्हा ने आगे कहा कि शौर्य जागरण यात्रा समाज को जागृत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

राम भक्त सांसद जयंत सिन्हा जी ने राम भक्तों के सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए अपना भरपूर सहयोग करते हुए उनके यात्रा के लिए सारी व्यवस्थाएं करवाई, जिससे यात्रा के दौरान उन भक्तों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img