जेबीकेएसएस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन

हजारीबाग/चांडिल. सहायक पुलिसकर्मियों एवं जेबीकेएसएस नेता देवेन्द्र नाथ महतो पर लाठीचार्ज के विरोध में जेबीकेएसएस के कार्यकर्ताओं ने हजारीबाग और चांडिल बाजार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

जेबीकेएसएस कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर सहायक पुलिसकर्मियों और देवेन्द्र नाथ महतो को न्याय नहीं मिलने पर झारखंड बंदी का भी ऐलान करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि जबसे हेमंत सरकार बनी है, तब से छात्र रोड पर आ गये हैं। आज तक एक भी युवाओं को नौकरी नहीं दी गयी है। इस बार विधानसभा चुनाव में इसका मुहतोड़ जवाब जरूर देंगे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का कोई हक नहीं है। झूठे वादे करके वोट मांगते हैं और जब राजगद्दी मिल जाती है तो उसके बाद सब भूल जाते हैं। आज रोजगार नहीं मिलने के कारण युवा झारखंड से पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं। इस दौरान झारखड़ सरकार के विरोध में बाजार से प्रखंड कार्यालय तक मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में जोरदार आक्रोश देखा गया।

हजारीबाग में भी जेबीकेएसएस ने किया सीएम का पुतला दहन

जेबीकेएसएस द्वारा हजारीबाग में भी आज मशाल जुलूस निकालते हुए सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इनका विरोध सहायक पुलिस पर लाठीचार्ज एवं घायल जेबीएलएसएस नेता देवेंद्र महतो को लेकर था। देवेंद्र महतो सहायक पुलिस के समर्थन में कल सहायक पुलिस के साथ सीएम हाउस घेराव करने जा रहे थे, तभी लाठीचार्ज के दौरान कई सहायक पुलिस के साथ जेबीकेएसएस नेता देवेंद्र महतो भी घायल हो गए थे।

शशांक शेखर और विजय कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Meat Sale Rules: क्या झारखंड में खुलेआम मटन-चिकन...

Jharkhand High Court Meat Sale Rules: राज्य में कटे हुए बकरों और मुर्गियों की खुलेआम बिक्री के मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए, झारखंड...

Jharkhand Film and Television Institute: झारखंड में पहली बार मिलेगा फिल्म...

Jharkhand Film and Television Institute: झारखंड में फिल्म, टेलीविज़न और मीडिया शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अहम पहल की गई है। राज्य...

Chutupalu Ghat Black Spot Improvement: झारखंड के सबसे खतरनाक ब्लैक स्पॉट...

Chutupalu Ghat Black Spot Improvement: नेशनल हाईवे-20 (पहले NH-33) पर स्थित चुटुपालु और चरही घाटियों में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए एक नई...