Advertisment

जदयू ने की राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार की घोषणा

अनिल हेगड़े होंगे जदयू के उम्मीदवार

पटना : आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए जदयू ने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दिया है. जदयू ने अनिल हेगड़े को उम्मीदवार बनाया है. जेडीयू के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े की पहचान शांति से काम करने वाले नेता के तौर पर जाना जाता है. वे बिना लाइम लाइट में आए पार्टी के लिए काम करने के लिए जाने जाते हैं. वो पिछले कई वर्षों से संगठन के साथ-साथ चुनावों की निगरानी में लगे हुए हैं. हेगड़े को नीतीश कुमार का करीबी भी माना जाता है और सालों से काम करने की वजह से उन्हें सीएम नीतीश कुमार ने इनाम दिया है. हेगड़े मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं.

letter 22Scope News

बता दें कि जेडीयू के राज्यसभा सांसद और मशहूर उद्योगपति रहे किंग महेंद्र के आकस्मिक निधन के बाद सीट खाली हो गई थी. इसे लेकर जेडीयू के शीर्ष नेतृत्व मंथन कर रहे थे कि पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा. इस सीट के कई दावेदार थे और सभी की दावेदारी काफी मजबूत भी थी. लेकिन अनिल हेगड़े के नाम की घोषणा के बाद सारे मुद्दों पर विराम लग गया.

रिपोर्ट: शक्ति

जयंती पर सीएम नीतीश ने की भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना

JDU ने की सांगठनिक चुनाव की घोषणा

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...