प्रकाशित: अपडेट:
रांची : जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश संयोजक श्रवण कुमार के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। जदयू के प्रदेश संयोजक ने बताया कि उनकी पार्टी की ओर से जातिगत जनगणना कराने की मांग की गई है। इसके लिए राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र भेजा गया है। साथ ही राज्य में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल को अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि, राज्यपाल ने सभी बातों को सुनने के बाद कहा कि, इस पर वह संबंधित लोगों से बात करेंगे।
Highlights

















