JDU प्रमंडलीय प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर की बैठक

अररिया : अररिया में 30 नवंबर को जिला जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकर्ताओं के होने वाले सम्मेलन की सफलता को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के प्रमंडलीय प्रभारी सह बिहार वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली आजाद ने बैठक की। न्यू सर्किट हाउस में आयोजित कार्यकर्ताओं के बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष पटेल ने की। बैठक में 2025 में होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी के मजबूती और सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गई और रणनीति तैयार की गई।

बैठक उपरांत पार्टी के प्रमंडलीय प्रभारी सह बिहार वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली आजाद ने कहा कि बिहार में चार सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम के सौ फीसदी ने साबित कर दिया है कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के प्रति संकल्पित हैं। उपचुनाव परिणाम को लेकर एनडीए ने भी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में 225 सीट का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसके लिए शहर शहर गांव-गांव पार्टी को मजबूत और कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है।

यह भी देखें :

उन्होंने आगामी 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से एनडीए की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए पूरी तरह मजबूत है और एनडीए के घटक दल आपस में मिलकर 2025 विधानसभा चुनाव में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। बैठक में पार्टी के प्रमंडलीय प्रभारी इरशाद अली, जिलाध्यक्ष आशीष पटेल, प्रदेश सचिव रमेश सिंह, पूर्व मंत्री मंजर आलम, मो. नुरुद्दीन, सुनील चंद्रवंशी, शाद अहमद बबलू, मो. जियाउल्लाह, डॉ. एम आलम और अयाजुद्दीन सहित दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़े : आरक्षण को लेकर केंद्र व राज्य के खिलाफ RJD का अलग-अलग जिलों में धरना

मंटू भगत की रिपोर्ट

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...