आरक्षण के मामले में Supreme Court का फैसला ही सही, जदयू के मंत्री ने कहा…

पटना: जदयू प्रदेश कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्रियों ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में मंत्रियों ने आम लोगों की शिकायते सुनी और उनके समस्याओं का निदान किया। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा ने पत्रकारों से बातचीत की और आरक्षण के मामले में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश दिया है उसका मैं स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही बाबरी मस्जिद के स्थान पर राम मंदिर बना, आरक्षण के मामले में भी सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश है वह सर्वोपरि है।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वमान्य है और उसका मैं स्वागत करता हूं। आरक्षण के मामले में एनडीए की पार्टियों में तकरार के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका अपना व्यक्तिगत मामला है लेकिन मेरा मानना है कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश सर्वमान्य और सही है। वहीं तेजस्वी के अपराध को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधने के मामले में उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पर ऊँगली उठाने से पहले वे अपने माता पिता के कार्यकाल को यद् कर लें और गणना कर लें कि उनके राज में कितना दंगा हुआ था, कितने महादलित परिवार को बेघर किया गया था, कितना अपहरण और हत्या होता था उसके बाद नीतीश कुमार के सरकार की बात करें।

वहीं प्रशांत किशोर के मामले में मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि जो कभी भाजपा, कभी जदयू कभी राजद के पीछे घूमता था वह कान खोल कर सुन ले कि आज बिहार की जनता विकास की बात कर रही है। वे अपनी आंखे खोल कर डेक ले कि नीतीश कुमार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। नीतीश कुमार के मुकाबला में देश भर में कोई मुख्यमंत्री नहीं है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-     वाहनों के Registration Fee में कमी से बिहार के लोगों को होगा फायदा- शीला मंडल

पटना से अविनाश सिंह से रिपोर्ट

Supreme Court Supreme Court Supreme Court Supreme Court

Supreme Court

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...