JDU विधायक के निजी सचिव के भाई को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

मधेपुरा : मधेपुरा के आलमनगर सीट से पूर्व मंत्री व जदयू विधायक के निजी सचिव विनोद यादव के भाई प्रमोद यादव को अज्ञात अपराधियों ने की गोली मारकर हत्या कर दिया है। मामला मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरसंडी पंचायत स्थित वार्ड संख्या-10 बालाटोल गांव की है। बताया जा रहा कि मृतक प्रमोद यादव मंगलवार की देर रात दूध डेरी फॉर्म से अपने घर लौट रहा था इसी क्रम में अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। मृतक के कमर में लगी आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों ने पुरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख बेहतर इलाज हेतु भागलपुर के मायागंज रेफर कर दिया।

GOAL Logo page 0001 20 22Scope News

हालांकि भागलपुर के मायागंज से भी चिकित्सकों ने हायर सेंटर पटना रेफर कर दिया जिससे गंभीर हालत में प्रमोद यादव ने रास्ते में हीं दम तौर दिया। मृतक की पहचान कुरसंडी पंचायत के बालाटोल गांव स्थित वार्ड संख्या-10 निवासी दुखहरण यादव के पुत्र प्रमोद यादव सह पूर्व मंत्री के निजी सचिव विनोद यादव के सगे भाई के रूप में हुई है। घटना मंगलवार की रात की बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना पाते ही पुरैनी थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश प्रारंभ की। हालांकि तब तक घटना को अंजाम देकर सभी अपराधी भागने में सफल रहे।

मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रमोद दूध देरी फॉर्म से करीब नौ बजे घर लौट रहा था। इसी क्रम में चार की संख्या में अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं इस मामले को लेकर उदाकिशुनगंज इंस्पेक्टर सह प्रभारी एसडीपीओ वासुदेव रॉय ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पीड़ित परिजनों के द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन प्राप्त होते हीं प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : बढ़ते अपराध पर नियंत्रण को लेकर ASP ने की व्यापारियों के साथ अहम बैठक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!