Advertisment

JDU प्रदेश अध्यक्ष का RJD पर तंज, कहा ‘लोकतंत्र में परिवारतंत्र के लिए नहीं है जगह’

पटना: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने राजद पर तीखा हमला किया और एनडीए की प्रचंड जीत का दावा किया। उमेश कुशवाहा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार की जनता का पूरा मूड एनडीए के साथ है। हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि इस बार बिहार की सभी 40 की 40 सीट एनडीए जीतेगा। जनता ने लालटेन को बुझा दिया है और अब यहां परिवार तंत्र के लिए कोई गुंजाईश नहीं है।

सीएम नीतीश को कैद किये जाने के तेजस्वी के आरोप पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास कोई मुद्दा ही नहीं है कि वे कुछ बोलेंगे। हमारे नेता बिहार के लिए समर्पित हैं और उनका एक एक दिन क्या एक एक पल बिहार की तरक्की के लिए गुजरता है। जो इंसान परिवार के अलावा कुछ सोच ही नहीं पाता है वह देश की विकास के लिए क्या सोचेगा?

अब परिवार तंत्र खत्म हो गया है। लोकतंत्र में परिवारतंत्र की जगह नहीं है। मैंने पहले भी कहा है अभी भी कह रहा हूं कि अब लालटेन युग बीत चुका है और एलईडी का युग आ गया है। 2005 से पहले का दौर याद कीजिये कि लोग कैसे यहां रह रहे थे, अब दुबारा नहीं जाना चाहते हैं उसी युग में।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘राजद गुंडों की पार्टी है’ तो तेजस्वी ने कहा ‘हताशा में गिर रहा भाषा का स्तर’

JDU

JDU
JDU
JDU

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...

Banni Blackbuck Rehabilitation: स्वतंत्रता दिवस पर बन्नी के घास के मैदानों...

Banni Blackbuck Rehabilitation: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुजरात वन विभाग ने वनतारा के तकनीकी सहयोग से कच्छ के बन्नी क्षेत्र...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: जेसीईसीईबी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी,...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के परिणाम के आधार पर स्टेट मेडिकल काउंसिलिंग...