हेमंत सरकार में व्याप्त घोटालों की परत खुलेगी: दीपक

RANCHI: अमित अग्रवाल मामले में उच्च न्यायालय द्वारा

सीबीआई जांच के आदेश पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार में

व्याप्त भ्रष्टाचार और घोटालों की परत खुलेगी. जांच के बाद

अब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

अमित अग्रवाल मामले में सीबीआई जांच का आदेश स्वागत योग्य- दीपक

dipak prakash 1 22Scope News


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने

आज झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा अमित अग्रवाल के

मामले की सीबीआई जांच के आदेश का स्वागत किया है.

उन्होंने कहा कि अमित अग्रवाल पर आरोप लगाते हुए

कहा कि राज्य के कई बड़े लूट और भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड है.

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं अमित अग्रवाल राज्य में

सत्ता के शीर्ष पर बैठे मुख्यमंत्री का खासमखास भी है.

उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार

और उसे प्राप्त सरकारी संरक्षण को लगातार उजागर कर रही है.

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सत्ता के दलालों,

ब्यूरोक्रेसी के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों ने राज्य के

सत्ताधारियों के संरक्षण में लूट का तांडव मचाया है,

उसका सफाया राज्यहित में आवश्यक है. कहा कि ईडी की कार्रवाई से लगातार भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसा जा रहा. अब सीबीआई जांच के आदेश से जांच की प्रक्रिया तेज होगी. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के उजागर मामलों में दूध का दूध और पानी का पानी होना राज्य हित में जरूरी है. उन्होंने कहा कि न्यायालय द्वारा गिरफ्तार अमित अग्रवाल को बेल नहीं देकर सीबीआई जांच का आदेश करना स्वागत योग्य है.

झारखंड हाइकोर्ट ने राजीव कुमार कैश कांड की जांच सीबीआइ को देते हुए 15 दिनों के अंदर पीइ दर्ज करने का आदेश दिया है. हाइकोर्ट ने अमित अग्रवाल की याचिका को भी खारिज कर दिया है. अमित अग्रवाल ने हाइकोर्ट में याचिका दायर कर राजीव कैश कांड में इडी द्वारा उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई को चुनौती दी थी. हाइकोर्ट द्वारा इडी को जवाब देने के लिए समय देने और मामले में सुनवाई की अगली तिथि 30 नवंबर निर्धारित किये जाने के खिलाफ भी अमित ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी. सुप्रीम कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया है.

रिपोर्ट: शाहनवाज

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...