JDU ने जारी कर दी है पहली लिस्ट, एक भी मुस्लिम चेहरा नहीं, 3 बाहुबली, 5 मंत्री

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज यानी 15 अक्टूबर को 57 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में जदयू ने सभी जातियों को साधने की कोशिश की है। गौर करने वाली बात ये है कि जदयू की पहली लिस्ट में इसमें एक भी मुस्लिम प्रत्याशी का नाम नहीं है, जबकि चार महिलाओं को टिकट थमाया गया है।

DIARCH Group 22Scope News

JDU का ‘लव-कुश’ वोटर्स पर फोकस

आपको बता दें कि जदयू ने मधेपुरा से कविता साहा, गायघाट से कोमल सिंह, समस्तीपुर से अश्वमेघ देवी और विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा को टिकट दिया है। इस सूची में एक भी मुस्लिम प्रत्याशी के नाम नहीं हैं, जबकि लव-कुश (कुर्मी और कोइरी) को साधने की कोशिश की गई है। इस लिस्ट में 21 से ज्यादा कोइरी और कुर्मी समाज से आने वाले प्रत्याशी हैं। पार्टी ने मंत्री विजय कुमार चौधरी को एक बार फिर सरायरंजन से प्रत्याशी बनाया है। मंत्री श्रवण कुमार को नालंदा से और मंत्री सुनील कुमार को भोरे से चुनावी मैदान में उतारा है।

JDU की पहली लिस्ट में 3 बाहुबली, 5 मंत्रियों के नाम

वहीं जदयू ने पहली लिस्ट में 27 नए चेहरे पर दांव लगाया है, जबकि 11 उम्मीदवार वे हैं जो पिछला चुनाव हार चुके थे। जदयू की इस सूची में बाहुबली नेताओं को भी जगह दी गई है. पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धुमल सिंह और कुचाएकोट से अमरेंद्र पांडे को टिकट दिया गया है। ये तीनों अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावशाली माने जाते हैं। अनंत सिंह ने मंगलवार यानी 14 अक्तूबर को ही नामांकन दाखिल कर लिया था। जदयू ने मौजूदा सरकार के पांच मंत्री महेश्वर हजारी, रतनेश सदा, विजय चौधरी और श्रवण कुमार को भी अपनी उम्मीदवार बनाया है। बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव को भी पार्टी पार्टी ने टिकट दिया है।

चिराग के दावे वाली 5 सीटों उतारे उम्मीदवार

सीएम नीतीश कुमार की पार्टी ने 18 मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका दिया है, जबकि दो विधायकों के टिकट काटे गए हैं। जदयू ने चिराग पासवान के दावे वाली पांच सीटों-सोनबरसा, अलौली, राजगीर, एकमा और मोरवा भी अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। मंत्री महेश्वर हजारी का टिकट कटने की अटकलों को पार्टी ने खारिज करते हुए उन्हें फिर से कल्याणपुर से प्रत्याशी बनाया है।

यह भी देखें :

पिछले चुनाव में इन 3 सीटों पर उतारा था मस्लिम चेहरा

जदयू ने जिन 57 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, उनमें से तीन पर 2020 के विधानसभा चुनाव में तीन मुस्लिम उम्मीदवार थे। पिछले चुनाव में डुमरांव सीट से अंजुम आरा उम्मीदवार बनाई गई थीं। इस बार वहां से राहुल सिंह को टिकट दिया गया है। दरभंगा ग्रामीण सीट पर 2020 चुनाव में फराज फातमी को उम्मीदवार थे, लेकिन इस बार वहां से ईश्वर मंडल को टिकट दिया गया है। कांटी सीट से पिछले चुनाव में मोहम्मद जमाल को टिकट दिया गया था, लेकिन इस बार अजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़े : JDU की पहली लिस्ट जारी, प्रथम चरण के लिए 57 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, जानिये कौन कहां से लड़ेंगे चुनाव

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...