जेईई मेन-2 का शेड्यूल जारी, 2 से 9 अप्रैल तक होगी परीक्षा, 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन

रांची: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सेशन-2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 2, 3, 4 और 7 अप्रैल को दो पारियों में (सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 3 से 6 बजे) आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, 8 अप्रैल को एक शिफ्ट में (दोपहर 3 से 6 बजे) परीक्षा होगी। बी.आर्क परीक्षा 9 अप्रैल को सुबह 9 से 12:30 बजे तक करवाई जाएगी।

इस साल जेईई मेन के लिए 16 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है, जो अब तक का एक रिकॉर्ड है। पहले सेशन में 13.78 लाख छात्र शामिल हुए थे, जबकि अप्रैल सेशन के लिए लगभग 12 लाख छात्रों ने परीक्षा देने की तैयारी की है। इनमें से 2.70 लाख छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने जनवरी में परीक्षा नहीं दी थी।

इस साल आईआईटी मद्रास ने घोषणा की है कि साइंस ओलंपियाड में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को एडमिशन में प्राथमिकता दी जाएगी। इससे पहले, संस्थान स्पोर्ट्स कोटा के तहत एडमिशन शुरू कर चुका है।

एनटीए के अनुसार, जेईई मेन का आयोजन भारत के 284 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। साथ ही, विदेश के 15 शहरों में भी परीक्षा होगी। परीक्षा शहर की जानकारी मार्च के तीसरे सप्ताह में जारी होगी, जिसके बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

जनवरी सेशन में 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया था। विशेषज्ञों के अनुसार, अप्रैल सेशन कठिन होता है, लेकिन इसके बावजूद छात्र बेहतर स्कोर करने की कोशिश करते हैं। इस बार 100 पर्सेंटाइल पाने वाले छात्रों की संख्या बढ़ने की संभावना है।जेईई एडवांस्ड के लिए 2.5 लाख छात्र क्वालिफाई करते हैं। अब देखना होगा कि इस साल जेईई मेन के दोनों सेशनों में किस तरह के रिजल्ट आते हैं।

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री से 2024 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु IAS अधिकारियों...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में 2024 बैच के बिहार कैडर के 12 प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक...

वित्त मंत्री Radha Krishna Kishore पहुंचे हजारीबाग, विष्णुगढ़ पहुंच पीड़ित परिवार...

Jharkhand: झारखंड के वित्त मंत्री Radha Krishna Kishore हजारीबाग पहुंचे और हजारीबाग पहुंचकर उन्होंने विष्णुगढ़ में दरिंदगी के बाद 12 साल की मासूम की...

नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, अबतक 8 की मौत, कई...

नालंदा : बिहार के नालंदा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। नालंदा में मंगलवार यानी 31 मार्च की सुबह शीतला मंदिर...

Jharkhand Toll Price Hike: 1 अप्रैल से हाईवे यात्रा महंगी, जमशेदपुर-रांची...

1 अप्रैल से एनएचएआई ने टोल दरों में 3-7% तक बढ़ोतरी की, जमशेदपुर-रांची हाईवे पर कार का टोल 120 से बढ़कर 125 रुपए।Jharkhand Toll...

Congress Training Camp: राहुल गांधी का दौरा रद्द, आज होगा शिविर...

 चाईबासा में कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर का आज समापन, सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने से राहुल गांधी का दौरा स्थगित।Congress Training Camp : झारखंड...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img