सड़क हादसे में जख्मी महिला की मौत

आरा : भोजपुर जिले में शुक्रवार की शाम हुए सड़क हादसे में जख्मी महिला की मौत हो गई। इलाज के दौरान आरा शहर के धनुपरा स्थित निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतका जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मेहन टोला दावां गांव निवासी बृजभार कुमार की 32 वर्षीया पत्नी लालसा देवी है।

बाइक ने मारुति कार में मारी जोरदार टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल

इधर, मृतका जीजा विमलेश कुमार ने बताया कि उनके साढु बृजभार कुमार अपनी पत्नी लालसा देवी व दो पुत्री सलोनी कुमारी एवं मुटरी कुमारी के साथ अपने गांव से बाइक पर सवार होकर रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के सेमो डीहरी गांव अपने ससुराल जा रहे थे। उसी दौरान आरा मोहनिया नेशनल हाईवे पर महादेवगंज गांव के समीप मारुति कार में उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं घटना के बाद चालक कर छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़े : ट्रेन से कटकर अज्ञात शख्स की मौत…

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

एनपी सिंह ने PMCH के प्राचार्य पद से हटाए जाने से...

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) के प्राचार्य डॉक्टर एनपी सिंह ने आज प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि पीएमसीएच के प्राचार्य पद...

 Gumla 108 ambulance delay: गुमला सदर अस्पताल से रेफर मरीज को...

Gumla 108 ambulance delay: झारखंड के गुमला ज़िले से स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर सवाल उठाने वाली एक घटना सामने आई है। सदर अस्पताल से...

Hazaribagh Innova cattle smuggling: हजारीबाग में हाईटेक पशु तस्करी का खुलासा,...

Hazaribagh Innova cattle smuggling: झारखंड के हजारीबाग ज़िले में मवेशियों की तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दारू पुलिस स्टेशन इलाके...