भोजपुर में लूट का असर Patna में, पुलिस ने वाहन जांच के दौरान…

305
Patna
भोजपुर में लूट का असर Patna में, पुलिस ने वाहन जांच के दौरान...
Advertisment

पटना: होली का पर्व नजदीक आते ही बिहार में नशे का कारोबार बढ़ गया है। हालांकि इसके खिलाफ Patna पुलिस विशेष अभियान भी चला रही है। Patna के बिहटा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया जिसके पास से लगभग है 500 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद किया गया है। बरामद स्मैक की बाजार कीमत करीब 50 लाख रूपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान Patna के मसौढ़ी निवासी शैलेन्द्र कुमार और Patna के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र निवासी राहुल कुमार के रूप में की गई। पुलिस ने इनके पास से एक लग्जरी बाइक, दो मोबाइल फोन और एक बैग को भी जब्त किया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें – CM हाउस में घुस सकते हैं अपराधी, आरा की घटना पर रोहिणी का तंज…

मामले में दानापुर डीएसपी टू पंकज मिश्रा ने बताया की भोजपुर में हुए 25 करोड़ की लूट के बाद पटना पुलिस भोजपुर पटना सीमा पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान परेव पुल के पास पुलिस को देखते ही दो बाइक सवारी युवक भागने लगे। पुलिस ने भाग रहे बाइक सवार दोनों युवक को खदेड़ कर पकड़ा और युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक के पीछे बैठे युवक के पास एक बैग से लगभग 438 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद किया। दोनों युवक आरा भोजपुर की तरफ से Patna की तरफ आ रहा था।

यह भी पढ़ें – Arrah के शोरूम में 25 करोड़ की नहीं हुई थी लूट, एसपी ने बताया…

दोनों गिरफ्तार युवक से पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों स्मैक तस्कर होली में इसे खपाने की फिराक में थे। फिलहाल दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है साथ ही डीएसपी टू ने बताया कि जब्त स्मैक पाउडर की बाजार में कीमत लगभग 50 लाख आंकी जा रही है। इसके अलावा होली पर्व को ध्यान में रखते हुए लगातार पुलिस अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है और आगे भी जारी रहेगा

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM हाउस में घुस सकते हैं अपराधी, आरा की घटना पर रोहिणी का तंज…

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Advertisement