NAUBATPUR में जीविका कर्मियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

नौबतपुर: नौबतपुर में जीविका कर्मियों ने लोगों को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान जीविका कर्मी लोगों को पहले मतदान फिर जलपान के लिए प्रेरित कर रही थी। जीविका कर्मियों ने नौबतपुर के स्नेही टोला से नौबतपुर बाजार होते हुए करीब तीन किलोमीटर तक रैली निकाली। रैली के दौरान जीविका कर्मी ‘पहले मतदान फिर जलपान, वोट देने जाना है अपना फर्ज निभाना’ आदि नारे लगा रहे थे और लोगों को आगामी एक जून को होने वाले मतदान के लिए प्रेरित कर रहे थे।

इस दौरान जीविका कर्मियों ने मतदान के लिए शपथ भी लिया। रैली में समिति की अध्यक्ष रीना देवी, रूबी खातून, किरण देवी एवं समस्त जीविका सदस्य के साथ जीविका जिला कार्ययाल से अरविन्द कुमार, एरिया कोऑडिनेटर राकेश कुमार प्रियदर्शी, अभिषेक कुमार, बीआरपी, सामुदायिक समन्वयक, पिंकी, प्रमिला, कुमारी दीपा सिन्हा, पुष्पा, पूनम, संजीव, नीतीश गायत्री कुमारी के अलावे 60 सदस्य शामिल थे।

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- पटना सिटी पहुंची MALAIKA ARORA

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NAUBATPUR NAUBATPUR NAUBATPUR

NAUBATPUR

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...