नौबतपुर : मंगलवार को नौबतपुर थाना परिसर में आगामी होली पर्व को लेकर विधि व्यवस्था को देखते हुए शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी दीपक कुमार ने की। मौके पर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी के अलावा क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि एवं आम लोग मौजूद थे। वही शांति समिति की बैठक में डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि आगामी होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से कई दिशा निर्देश जारी किये गए हैं, जिसके तहत सभी लोग भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाएं।
कोई भी हुरदंग या अफवाह ना फैलाएं ऐसे लोगों को चिह्नित कर पुलिस को सूचना दें। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी डीएसपी ने सभी लोगों से आग्रह किया कि कोई भी अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी दिक्कत या समस्या हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। सोशल मीडिया पर कोई भी गलत टिप्पणी न करें। आचार संहिता लागू हो चुका है, पुलिस प्रशासन पूरी तरह से नजर बनाई हुई है। बैठक में मुखिया अभिषेक कुमार, पूर्व मुखिया मुकेश कुमार, सरपंच शंभू प्रसाद सिंह, कामेश्वर यादव, भाजपा नेत्री गुडिया तिवारी और अखिलेश सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश कुमार की रिपोर्ट


















