होली को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, DJ पर रहेगा प्रतिबंधित

मझौलिया (पश्चिम चंपारण) : गुरुवार के दिन मझौलिया थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि होली में डीजे पूर्णरूप रहेगा प्रतिबंधित और लोकसभा चुनाव को लेकर लगे आचार संहिता के चलते होली मिलन समारोह नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा व सद्भाव से होली पर्व को मनाएं। उप प्रमुख नरेश यादव, प्रमुख पति मंटू कुशवाहा, पंचायत समिति सदस्य पति एकबाल सिंह, हेमंत मिश्रा, मुखिया डॉ. चंद्रिका साह, सौदागर साह, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष हरी लाल यादव, शिवशंकर ठाकुर उर्फ पुतुल ठाकुर, मुखिया पति संतोष यादव, मुखिया पति किशुनदेव पडित, मुखिया पुत्र विपिन साह, सरपंच संजय पटेल, शिवजी राम और मुस्ताक आदि जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : बेतिया में आपस में भिड़ गए दो बस के कर्मी, यात्री बैठाने को लेकर हुआ था विवाद 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...