South Korea में Plane crash के लिए जेजू एयर के सीईओ ने मांगी माफी

डिजिटल डेस्क : South Korea में Plane crash के लिए जेजू एयर के सीईओ ने मांगी माफी। South Korea के मुआन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को हुए Plane crash की घटना में बड़ी जनहानि की पुष्टि होते ही  एयरलाइंस जेजू एयर के सीईओ ने माफी मांगी है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ये माफी पोस्ट की गई है।

जेजू एयर के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) किम ई-बे ने मुआन हवाई अड्डे पर हुई दुर्घटना के लिए माफी मांगी। सीईओ किम ई-बे ने कहा कि – ‘दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हम भी संबंधित सरकारी एजेंसी की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं’।  

South Korea में Plane crash पर एयरलाइंस के सीईओ  का माफीनामा…

South Korea में Plane crash पर एयरलाइंस जेजू एयर के सीईओ किम ई-बे ने माफीनामे में लिखा कि –  ‘…सबसे पहले, हम उन सभी लोगों से माफी मांगते हैं जिन्होंने जेजू एयर पर भरोसा किया। …29 दिसंबर को सुबह लगभग 9:03 बजे, बैंकॉक से मुआन जाने वाली फ्लाइट 7C2216 में मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय आग लग गई।

हम इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले यात्रियों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और माफी मांगते हैं। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, और हमें जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। कारण चाहे जो भी हो, सीईओ के रूप में, मैं इस घटना के लिए गहरी जिम्मेदारी महसूस करता हूं।

दक्षिण कोरिया में विमान हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।
दक्षिण कोरिया में विमान हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

…जेजू एयर इस दुर्घटना को तुरंत संभालने और उसमें सवार लोगों के परिवारों का समर्थन करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। हम सरकार के साथ मिलकर दुर्घटना के कारण का पता लगाने की पूरी कोशिश करेंगे।

…एक बार फिर हम इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वालों के लिए प्रार्थना करते हैं और उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी क्षमा याचना करते हैं।’

दक्षिण कोरिया में हुए विमान हादसे के खौफनाक मंजर की ताजा तस्वीर।
दक्षिण कोरिया में हुए विमान हादसे के खौफनाक मंजर की ताजा तस्वीर।

South Korea के Plane crash में हुई 120 लोगों के मौत की पुष्टि, 179 लोगों के मारे जाने की आशंका

South Korea के मुआन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को हुए Plane crash की घटना में बड़ी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया गया है कि हादसे में अब तक 120 लोगों को मरने की सूचना है।

इस बीच इस  Plane crash में मरने वालों की संख्या में अभी और बढ़ोत्तरी होने की आशंका जताते हुए 179 लोगों के मारे जने का अंदेशा व्यक्त किया गया है। कहा गया कि इस Plane crash में सब कुछ खत्म हो चुका है।

South Korea के दक्षिण-पश्चिम में स्थित मुआन हवाई अड्डे पर रविवार सुबह 181 लोगों को ले जा रहा एक यात्री विमान crash हो गया। इसमें 179 लोगों के मारे जाने की आशंका है।  इससे पहले इस Plane crash की घटना में पहले 28, फिर 47  और कुछ समय बाद 85 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी।

दक्षिण कोरिया में रविवार को हुए विमान हादसे का दृश्य।
दक्षिण कोरिया में रविवार को हुए विमान हादसे का दृश्य।

South Korea के Plane crash में सिर्फ 2 लोगों के ही  जिंदा बचने की सूचना, लगातार किया जा रहा अपडेट..

South Korea के Plane crash  के बाद मौके पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान राहत और बचाव टीमों ने दो व्यक्ति के जिंदा पाया है। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए शिफ्ट किया गया है।

इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे राहत और बचाव कर्मियों ने शुरू में ही कहा था कि इस Plane crash की घटना में बहुत कम लोगों के ही जीवित बचने के आसार हैं एवं  इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। इस Plane crash में मरने वालों में अधिकांश South Korea के ही नागरिक थे।

South Korea के मुआन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को हुए Plane crash की घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसलकर बाउंड्री वॉल से टकरा गया। बाउंड्री वॉल से टकराने के बाद विमान में आग लग गई। इसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई।

दक्षिण कोरिया में रविवार को हुए विमान हादसे का दृश्य।
दक्षिण कोरिया में रविवार को हुए विमान हादसे का दृश्य।

विमान में आग लगने के बाद आसमान धुएं के गुबार से भर गया। South Korea में  हुए इस Plane crash की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया है। Plane crash की घटना की शिकार हुई फ्लाइट में 175 यात्रियों के सवार होने की बात सामने आई। साथ ही 6 क्रू मेंबर भी सवार थे। यानी Plane crash के समय इस विमान में कुल 181 लोग सवार थे।

South Korea के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मू ने तत्काल इस विमान हादसे पर दुख जताते हुए मुआन एयरपोर्ट पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन और बचाव  के सभी प्रयासों के आदेश दिए। साथ ही वह खुद ही रेस्क्यू ऑपरेशन पर लगातार अपडेट ले रहे हैं ताकि हादसे में जीवित बचे हर शख्स को तुरंत सेफ स्थान पर शिफ्ट किया जाए।

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने बड़ी पटनदेवी मंदिर, छोटी पटनदेवी मंदिर तथा जल्ला हनुमान...

Patna:  मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी ने बड़ी पटनदेवी मंदिर और छोटी पटनदेवी मंदिर, पटना सिटी में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना...

हर घर नल का जल योजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा,...

Bihar: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में आज विभागीय मुख्यालय में मुंगेर, लखीसराय एवं जमुई प्रमंडलों में...

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित प्रौद्योगिकी केंद्र, बिहटा तथा चार एक्सटेंशन सेंटर- मुजफ्फरपुर,...

Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नवनिर्मित प्रौद्योगिकी केंद्र, बिहटा (पटना) तथा चार एक्सटेंशन सेंटर-...

नवाचार, कौशल और रफ्तार पकड़ता बिहार: सचिव कुंदन कुमार ने किया...

Bihar:  बिहार में नवाचार, कौशल विकास और औद्योगिक प्रगति को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उद्योग विभाग के सचिव सह BIADA एवं Ida...

Big Breaking: Hemant Cabinet की बैठक खत्म, 15 प्रस्तावों पर लगी...

Jharkhand: झारखंड में आज 28 अप्रैल को प्रोजेक्ट भवन में Hemant Cabinet की बैठक हुई। बैठक में कुल 15 प्रस्तावों पर नुहर लगाई गई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img