Muzaffarpur: ट्रांसपोर्टर निकला अपहरणकर्ता, हथियार और सोना के साथ में गिरफ्तार

यूपी के स्वर्ण व्यवसायी का किया था अपहरण

2 करोड़ के सोना और फिरौती का 5,00000 रुपये बरामद

मुजफ्फरपुर : जिले का ट्रांसपोर्टर ही अपहरणकर्ता निकला. लूट के सोना और हथियार के साथ ट्रांसपोर्टर पुलिस के हत्थे चढ़ा.

यूपी के एक स्वर्ण व्यवसाई का अपहरण करके बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया.

मामले का उद्भेदन डीएसपी ने किया है.

दरअसल मुजफ्फरपुर जिले के पूर्वी अनुमण्डल क्षेत्र के पानापुर ओपी क्षेत्र में

यूपी के गोरखपुर के स्वर्ण व्यवसायी को कुछ अज्ञात अपराधियों के द्वारा अपहरण कर

उससे करीब 2 करोड़ का सोना लूट लिया गया.

साथ ही और पांच लाख रुपये फिरौती की रकम लेकर छोड़ दिया गया.

इस संबंध में मीनापुर पानापुर ओपी थाना में मामला को दर्ज किया गया. इसके बाद एसएसपी के द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया.

arrest1 22Scope News

अवैध रायफल के साथ अपराधी गिरफ्तार

टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मृत्युंजय कुमार उर्फ पिन्टु सिंह को सदर थाना क्षेत्र के ही उसके आवास से अवैध रायफल के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में मृत्युंजय कुमार उर्फ पिन्टु सिंह ने सोना लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. साथ ही उसके आवास से लूटा गया सोना एवं फिरौती का 5,00000 रुपये बरामद किया गया. इसके साथ ही हथियार कारतूस बरामद किया गया है.

गिरफ्तार अभियुक्त मृत्युंजय कुमार उर्फ पिन्टु सिंह वितरौलिया जो की सरैयां का रहने वाला है. जिसके पास से लूटा का 2 किलो 208 ग्राम सोना और फिरौती में ही वसूली गयी रकम 5,00000 रुपये, एक रायफल, तीन जिन्दा गोली और मोबाईल बरामद किया गया है.

ऐसे दिया घटना को अंजाम

इस मामले में एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि सूचना मिली कि एक स्वर्ण व्यवसाय बंगाल से सोना लेकर उत्तर प्रदेश बस से जा रहा था. सफर के दौरान उससे 2 किलो 208 ग्राम सोना और समान छीन लिया गया. उसके बाद उसे मुजफ्फरपुर के सीमावर्ती इलाके में छोड़ दिया. इस संबंध में मीनापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. उसके बाद डीएसपी ईस्ट मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार की.

रिपोर्ट: विशाल

पटना में तिलक समारोह का काला सच? दो सगी बहनों के...

Patna News: पटना ज़िले के नौबतपुर थाना इलाके में दो बहनों के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। उन्हें एक तिलक समारोह...

एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरल, आखिरी इच्छा...

Bharat Tiwari Police Encounter: भोजपुर ज़िले के बिलोती गाँव के रहने वाले 30 साल के भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद,...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड मामले में नया मोड़! एलबी सिंह की नीतीश कुमार...

पटना: जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव LB सिंह ने मुज़फ़्फ़रपुर अस्पताल में लगी आग की घटना के संबंध में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री...