Best GPS in Jharkhand
Advertisment

Police में दर्ज कराई सोना चोरी की शिकायत, चोरों के साथ पीड़ित को भी जाना पड़ा जेल

क़टिहार: कटिहार की Police ने एक सोना चांदी चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 7 लोगों को करोड़ों रूपये के सोना चांदी के जेवर के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में कटिहार के एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि बारसोई थाना में बीते 3 अप्रैल को एक व्यक्ति अमित कुमार जैन ने अपने घर में छत का लोहा काट कर घुसे चोरों के द्वारा करीब 900 ग्राम सोना और 72 किलो चांदी चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।

दर्ज शिकायत के आधार पर Police ने एक एक कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में सोना चांदी भी बरामद किया है। गिरफ्तार चोरों ने बताया कि वे लोग जेवर चोरी करने के बाद स्थानीय वैभव अनिल पटेल के पास बेच देता था या फिर गिरवी रख कर रूपये लेता था। इसी दौरन इन लोगों को जानकारी मिली की पीड़ित अमित कुमार जैन भी बंधक के रूप में सोना चांदी लेते हैं और अपने घर में रखते हैं। जानकारी मिलने के बाद चोरों ने उनके घर का रुख किया और मौका देख कर हाथ साफ कर दिया। Police Police Police

Goal 2 22Scope News

यह भी पढ़ें – PMCH से रेप का आरोपी हुआ फरार, सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से…

पुलिस ने चोरी मामले में यासिर श्याम सोनी अशरफुल, मोहम्मद अकबर, फिरोज आलम और समरूल हक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वैभव अनिल पटेल को अवैध तरीके से चोरी के सोना चांदी खरीदने और बंधक रखने के आरोप में गिरफ्तार करते हुए चोरी के इस बड़े खेप को इन सातों के पास से अलग-अलग मात्रा में बरामद कर लिया है। कटिहार एसपी ने इस उद्भेदन को बड़ी उपलब्धि मानते हुए हाल के दिनों में बारसोई अनुमंडल में हुए तमाम सोना चांदी चोरी के घटना में लगाम लगने की उम्मीद जताया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   ‘प्रणाम चाचा’ और घर में घुस गए Criminal, परिवार के सदस्यों को बनाया बंधक और फिर लूट लिए सवा करोड़

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा- RERA की कार्यप्रणाली पारदर्शी, सरल व डिजिटल हो,...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।...

Bhatinda Fall Drowning: धनबाद के भटिंडा फॉल में दर्दनाक हादसा, ITI...

Bhatinda Fall Drowning: शनिवार को मुनीडीह आउटपोस्ट (OP) इलाके में स्थित भटिंडा फॉल में एक दुखद घटना हुई। ITI की परीक्षा देने धनबाद आए एक...

आहर में डूबने से 51 वर्षीय महिला की मौत, तीसखोरा गांव...

नौबतपुर : पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के तीसखोरा गांव में शनिवार को पानी से भरे आहर में डूबने से 51 वर्षीय महिला...