लूटे 1.40 करोड़ के जेवरात , बरामदगी मात्र 40 लाख की

रांची: डीपी ज्वेलर्स से 1.40 करोड़ के लूट के बाद पुलिस ने मामले मे शामिल अभियुक्त की गिरफ्तार के साथ जितने जेवरात की बरमादगी की थी उसकी कीमत मात्र 40 लाख है।

डीपी ज्वेलर्स के संचालक ओम वर्मा ने बताया कि पुलिस ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार सिर्फ 420 ग्राम सोने के जेवरात और 8.5 केजी चांदी के जेवरात ही मिला है इसकी कीमत केवल 40 लाख रुपए ही है। जबकि लूट के दौरान उनकी जेवर दुकान से करीब 1.40 करोड़ के जेवरात की लूट हुई है। अभी भीएक करोड़ रुपए के जेवरात बरामद नहीं हुए हैं। जेवर दुकान संचालक का कहना है कि पूरे जेवरात बरामद नहीं होते हैं तो उनका कारोबार बर्बाद हो जाएगा।

बिरसा चौक के पास डीपी ज्वेलर्स से लगभग 13 दिन पहले 1.40 करोड़ रुपए के जेवरात की लूट हुई थी। लूट के लगभग 9 दिन बीत जाने के बाद मामले में पुलिस ने आठ को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को पुलिस ने 10 जुलाई को जेल भेज दिया था।

Chaibasa Accident: चाईबासा में बस की चपेट में आने से साइकिल...

चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर बस की टक्कर से 45 वर्षीय रसिका हेमरम की मौत हो गई। मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने NH-75 को...

Bokaro News: बोकारो में विस्थापितों की भूख हड़ताल 11वें दिन भी...

 बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों की भूख हड़ताल 11वें दिन भी जारी है। कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर और अनुपमा...

Ranchi Ravan Dahan: मोरहाबादी मैदान में 70 फीट के रावण का...

रांची के मोरहाबादी मैदान में विजयादशमी पर 70 फीट के रावण, 65 फीट के कुंभकर्ण और 60 फीट के मेघनाथ का दहन हुआ। राज्यपाल...