Kolkata Blackmail Case: फ्लैट दिखाने के बहाने बुलाकर बनाया आपत्तिजनक Video, 6.50 लाख के जेवरात की वसूली

Kolkata Blackmail Case: रांची के व्यक्ति को कोलकाता में फ्लैट दिखाने के बहाने बुलाकर मारपीट व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। 6.50 लाख के जेवरात वसूले, लालपुर थाने में केस दर्ज।


Kolkata Blackmail Case : रांची के वर्धमान कंपाउंड निवासी एक व्यक्ति के साथ कोलकाता में ब्लैकमेलिंग और वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि फ्लैट दिखाने के बहाने बुलाकर पहले उसके साथ मारपीट की गई, फिर कपड़े उतरवाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया और ब्लैकमेल कर 6.50 लाख रुपये के जेवरात वसूल लिए गए।

पीड़ित ने मामले में लालपुर थाना में दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

फ्लैट दिखाने के नाम पर रची साजिश

पीड़ित के अनुसार उसे कोलकाता में एक फ्लैट दिखाने के बहाने बुलाया गया। वहां पहुंचने पर उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन कपड़े उतरवाकर वीडियो बना लिया।

इसके बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पहले आठ लाख रुपये की मांग की। जब पीड़ित ने रकम देने से इनकार किया तो आरोपियों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया।

 रांची आकर जेवरात की वसूली

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी बाद में रांची पहुंचे और उसके घर से 6.50 लाख रुपये मूल्य के जेवरात उसके बेटे से लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने कई सादे कागजों पर भी हस्ताक्षर कराए।

मामले में नामजद आरोपियों में एक का नाम भूवन पटेल बताया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

लालपुर थाना में केस, पुलिस की छानबीन जारी

मामले की प्राथमिकी लालपुर थाना में दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। वीडियो, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह मामला सुनियोजित साजिश का प्रतीत होता है, जिसमें पहले जाल बिछाकर फंसाया गया और फिर ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूली की गई। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर मिलने की जानकारी सामने आई है। नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता और...

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...