काम के पहले दिन के पहले घंटे में ही नौकरानी 2.25 लाख के जेवरात लेकर फरार

रांची: काम के पहले दिन ही नौकरानी मालिक के घर से 2.25 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गई। मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू हाउसिंग कॉलोनी का है।

इस मामले में अरगोड़ा पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार हरमू हाउसिंग कॉलोनी  के पटेल चौक के पास रहने वाली ज्योति वर्मा ने घरेलू काम के लिए नौकरानी रखा, जो पहले ही दिन 2.25 लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गई।

इस मामले में पीड़िता ज्योति वर्मा ने अरगोड़ा थाना में जेवरात चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि 9 मई की सुबह 8.30 बजे एक लड़की आई। उसने अपना नाम प्रीति और खुद को हरमू बस्ती की निवासी बताया।

बातचीत के बाद ज्योति वर्मा ने घरेलू काम के लिए उसे 3000 रुपए प्रति माह पर रख लिया। उनके घर में एक घंटे काम करने के बाद प्रीति ने कुछ देर में आने की बात कह कर चली गई।

कुछ देर बाद जब ज्योति अपने रूम में गई और ड्रेसिंग टेबल को देखा, तो वहां रखी सोने की दो अंगूठी, मंगल सूत्र, एक जोड़ा कंगन और एक जोड़ा झुमका गायब थे। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...