Dhanbad: धनसार में अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में झड़प, गोलीबारी भी हुई

Dhanbad: धनसार थाना क्षेत्र के हल्दी पट्टी में सोमवार शाम को वर्चस्व व रंगदारी को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान यहां दो राउंड फायरिंग भी हुई। इससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर धनसार पुलिस घटनास्थल पहुंच एक खोखा बरामद किया है। वहीं एक पक्ष के आकाश साव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों गुट एक दूसरे के खिलाफ गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

Dhanbad: वर्चस्व को लेकर गोलीबारी

बताया जा रहा है कि हल्दी पट्टी में कुछ लोग हाइवा से कोयला उतारकर मोटरसाइकिल व साइकिल से धनबाद ले जाकर बेचते हैं। इस कारोबार में विकास नामक युवक का वर्चस्व है। वहीं दूसरे गुट के लोग भी यहां अपना वर्चस्व जमाना चाहते हैं। इसी मामले को लेकर यहां विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट करने और फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। बता दें कि, धनबाद में अवैध कोयला कारोबार को लेकर विवाद होते रहता है, जिसमें मारपीट और फायरिंग की घटना होती है।

Dhanbad: खोखा बरामद

मामले में धनसार थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने कैमरे पर बयान तो नहीं दिए, लेकिन बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद के बाद गोली चली है। एक खोखा बरामद किया गया है। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की है। गोली किसने चलाई है, इसकी जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...