Jharia Firing: युवक की दिनदहाड़े सिर में गोली मारी, हालत गंभीर

Dhanbad: झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ स्थित रत्नजी पेट्रोल पंप के पास एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। गोली युवक के सिर में मारी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत पुलिस वाहन से अस्पताल भेजा। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिसः

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन, एक चप्पल और एक खोखा बरामद किया है, जिन्हें जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।
इलाके में अचानक हुई इस वारदात से दहशत फैल गई है। पुलिस आस-पास के CCTV फुटेज की मदद से हमलावरों की तलाश कर रही है और घटना के कारणों की जांच जारी है।

रिपोर्टः अनिल पांडे

 

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...

Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक...

 रांची में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर 3874 चालान काटे। बिना हेलमेट के 1919 और नो पार्किंग...