Jharkhand Assembly Winter Session: शीतकालीन सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक शुरू, जानें कौन हुए शामिल..

Ranchi: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Jharkhand Assembly Winter Session) से एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक की शुरुआत हो चुकी है। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता उपस्थित हुए। बैठक का उद्देश्य सत्र को सुचारू, रचनात्मक और सहयोगपूर्ण ढंग से संचालित करना है।

बैठक में शामिल प्रमुख नेताः

सर्वदलीय बैठक में विभिन्न दलों के नेता मौजूद रहे—

  • सीएम हेमंत सोरेन
  • संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर
  • भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी
  • राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान
  • LJP (R) के जनार्धन पासवान
  • आजसू पार्टी के निर्मल महतो
  • माले के अरूप चटर्जी

सभी नेताओं ने सत्र को बिना रूकावट के सही तरीके से चलाने पर सहमति जताई।

कल से शुरू होगा शीतकालीन सत्रः

शीतकालीन सत्र (Jharkhand Assembly Winter Session) कल से औपचारिक रूप से शुरू होगा। सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण विधेयकों और नीतिगत मुद्दों को सदन के पटल पर लाने की तैयारी है। वहीं विपक्ष ने भी जनता से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाने का संकेत दिया है। बैठक में उम्मीद जताई गई कि सभी दल आपसी सहयोग से सत्र को सार्थक और उपयोगी बनाएंगे।

रिपोर्टः नीरज आर्या

 

Jharkhand University:NPU के कुलपति के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर रोक,...

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर राज्यपाल ने अगले आदेश तक रोक लगा दी। इसके बाद...

Ranchi Internet: Ranchi में इंटरनेट कटौती पर हाईकोर्ट सख्त, तत्काल सेवा...

 रांची में इंटरनेट सेवा बाधित होने पर झारखंड हाईकोर्ट ने नाराजगी जतायी और तत्काल सेवा बहाल करने का निर्देश दिया। कई इलाकों में देर...

Higher Education Department: झारखंड के 19 Private Universities की होगी जांच,...

 झारखंड सरकार ने राज्य के सभी 19 निजी विश्वविद्यालयों की जांच का फैसला किया है। राधा गोविंद यूनिवर्सिटी की 33 डिग्रियां स्थगित कर तीन...