रांची: झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को नया अध्यक्ष मिल गया है। बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी यादव को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही गिरिडीह के नरेश वर्मा को आयोग का मनोनीत सदस्य बनाया गया है।
इस नई नियुक्ति के साथ ही राज्य में निकाय चुनाव की प्रक्रिया को गति मिलने की संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इसे अहम नियुक्ति के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से आयोग में अध्यक्ष पद खाली था।
जानकी यादव की नियुक्ति से ओबीसी वर्ग की विभिन्न मांगों और प्रतिनिधित्व से जुड़े मामलों में निर्णय प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।