राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड ने गुजरात को 20-0 से धोया, क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

रांची : 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी झारखंड ने गुजरात को धो दिया.

झारखंड की टीम ने आज अपने दूसरे मैच में हॉकी गुजरात को 20-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

टीम की ओर से अभिषेक तिग्गा 5 गोल, विशाल लकड़ा 4 गोल, अमृत तिर्की 3 गोल,

एडिशन मिंज 2 गोल और अमित सोरेंग, अभिषेक तिर्की, रोहित प्रधान, अभिषेक कुजुर,

असीम एक्का और रोहित तिर्की ने एक-एक गोल किए.

झारखंड टीम ने आक्रमक शुरुआत करते हुए अपने पहला गोल मैच के 32 सेकेंड में ही किया

और 4 मिनट के अंदर 3-0 से बढ़त ले ली.

अभिषेक तिग्गा ने दागे सर्वाधिक 5 गोल

4 से 15 मई तक गोवा में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में दूसरे मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी गुजरात को 20-0 गोल से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की. झारखंड सब जूनियर पुरुष टीम सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों से प्रेरणा लेते हुए आज आक्रमक शुरुआत करते हुए अभिषेक तिग्गा ने 35 सेकेंड के अंदर ही पहला गोल दागा. चौथे मिनट में विशाल लकड़ा और रोहित प्रधान ने 1 मिनट के अंदर दो गोल कर टीम को 4 मिनट में ही 3-0 से बढ़त दिला दी. झारखंड टीम की ओर से सर्वाधिक 5 गोल अभिषेक तिग्गा ने किया

जीत पर इन लोगों ने दी बधाई

झारखंड टीम अनमोल टेटे, असीम एक्का, रोहित तिर्की, अमृत तिर्की, अमित बा, घूरन लोहरा, अमन तिग्गा, रोहित प्रधान, अभिषेक तिग्गा, एडिशन मिंज, अमित सोरेंग, कुलदीप बारला, विजय भोय, विशाल लकड़ा, रोशन भेंगरा, अभिषेक तिर्की, अभिषेक कुजुर, राकेश बड़ा और टीम के कोच अनु राहुल मिंज है. झारखंड टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, शशिकांत प्रसाद, विजय शंकर सिंह, रजनीस कुमार, मनोज कोनबेगी, माइकल लाल, अशोक भगत, सुरजीत झा, संजीव झा, सनातन विजय सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियो ने बधाई दी है.

सब जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का हुआ सेलेक्शन ट्रायल

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...