Advertisment

झारखण्ड कैबिनेट ने 17 प्रस्तावों पर लगायी मुहर

रांची : कैबिनेट ने गृह कारा विभाग के द्वारा 22 जिलों में e-FIR थाना सृजित करने की स्वीकृति दी अब बिना थाना गए FIR दर्ज होगा. पथ निर्माण विभाग के द्वारा गोविंदपुर साहेबगंज पथ की मरम्मती के लिए राशि की स्वीकृति दी गयी. झारखण्ड पंचायती राज अधिनियम में संशोधन को घटनोतर स्वीकृति प्रदान की गयी. धनबाद आवास बोर्ड में ग्रिड के लिए भूमि को मंजूरी मिली. गोविंदपुर साहेबगंज पथ में 58 किलोमीटर सड़क के लिए 46 करोड़ की मंजूरी मिली है. टाटा में रोड ओवरब्रिज को मंजूरी मिली है.

आदित्यपुर टाटा स्टेशन के बीच मे ओवरब्रिज बनेगा. झारखण्ड किशोर न्याय निधि नियमावली को भी मंजूरी मिली. बिरसा मुंडा जेल में 3 स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा लगेगी. भगीरथ मांझी, गंगा राम की प्रतिमा लगेगी. नगर उंटारी न्यायालय में 63 पदों के सृजन को कैबिनेट ने मंजूरी दी है.

जुलाई से नवंबर तक 5 किलो अनाज के लिए राशि को मंजूरी मिली. खाद आयोग के लिए 2 अतिरिक्त सदस्यों के पद को भी कबिनेट ने मंजूर किया है. झारखण्ड राज्य मार्ग फीस के नियमावली को मंजूरी दी गयी. खनन क्षेत्र वाली सड़को पर लगेगा टोल जिससे 600 से 700 करोड़ की राजस्व प्राप्ति होगी. स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के लिए स्वीकृत पदों को विलोपित किया गया 2011 में पद सृजित हुआ था. सोलर सिटी के लिए शहरों का चयन किया गया जिसमें गिरिडीह का चयन हुआ.

रिपोर्ट : मदन सिंह

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: जेसीईसीईबी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी,...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के परिणाम के आधार पर स्टेट मेडिकल काउंसिलिंग...

Durand Cup 2026: रांची में क्वार्टरफाइनल मुकाबले से पहले फुटबॉलमय हुआ...

Durand Cup 2026, रांची: डूरंड कप के इस सीजन में रांची का यह आखिरी मुकाबला है। इससे पहले शहर में छह मैच खेले जा...

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पटना में अटल बिहारी वाजपेयी की...

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर पटना के पाटलिपुत्रा पार्क में...