JHARKHAND CASH KAND: शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला

JHARKHAND CASH KAND

पटना: झारखंड में मंत्री के पीए के नौकर के घर से कैश बरामदगी मामले में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बड़ा बयान दिया है और कहा कि झारखंड के मंत्री के पीए के नौकर के घर से इतना पैसा निकल रहा है। जब नौकर के पास इतना है तो मालिक के पास कितना होगा। कांग्रेस जब हुकूमत में होती है तो धन इकठ्ठा करती है। अभी केंद्र में नहीं है तो राज्य में धन बटोरने में कमी नहीं छोड़ रहे।

पीए के नौकर के घर इतनी राशि है कि गिनने के लिए मशीन मंगवाना पड़ रहा है। अपने आप को गरीबों की पार्टी कहने वाले के यहां से इतना अधिक माल आखिर कैसे निकल रहा है। वे लोग इन पैसों से लोगों का ईमान खरीदने वाले थे लेकिन ईमान बिकने वाला नहीं है। बिहार और झारखंड की सभी सीटें एनडीए ही जीतेगा, इसमें कोई शक नहीं है। वहीं तेजस्वी यादव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुजुर्ग कहने के बयान पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उनको उर्दू नहीं आती है।

हमलोग पीर खानदान से हैं। पीर के बुजुर्ग के औलाद होते हैं उनको पीरजादा कहा जाता है। उन्होंने उनको पीरजादा कहा है, तेजस्वी थोड़ा रिसर्च कर लेते और बोलते तो अच्छा होता। तेजस्वी जी थके थके हुए हैं, और मोदी जी में अभी उतना ही एनर्जी है, उनको बुजुर्ग कह के बुजुर्ग का वोट खो रहे हैं तेजस्वी यादव। मोदी जी ने तो 70 साल आयुष्मान भारत में करके बुजुर्गों का दिल जीता है और तेजस्वी उनका अपमान कर रहे हैं।

वहीं जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि तेजप्रताप यादव और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी किस तरह का बयान दे रहे हैं। हमारा जवान शहीद हुआ और वे इसे भी राजनीति के चश्मे से देख रहे हैं। जनता इसका जवाब देगी। इसका जवाब पहले भी दिया है और आगे भी देंगे। कांग्रेस के नेता ने महाराष्ट्र में कहा कि शहीद हेमंत करकरे पुलिस वाले की गोली से मरे वे पाकिस्तानी आतंकवादी की गोली से नहीं मरे ये बहुत बड़ा अपमान है शहादत का।

कांग्रेस की आदत हो गई है कि कभी आतंकवादी हमले पर सवाल उठा रही है तो कभी एयर स्ट्राइक पर तो कभी आतंकवादी हमले पर सवाल उठाती है। वे पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहे हैं। इसका जवाब देश की जनता कांग्रेस को देने वाली है। मैं वोट डालने सुपौल जा रहा हूं और कल सुबह अपना वोट डालूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि कल सभी पांच लोकसभा क्षेत्र में लोग देश की विकास के लिए वोट जरूर डालेंगे और तीसरे चरण में पहले दो चरणों से अच्छी वोटिंग होगी।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- पत्रकार हैं तो क्या हुआ MOBILE बाहर रख कर आईये…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JHARKHAND CASH KAND JHARKHAND CASH KAND JHARKHAND CASH KAND

JHARKHAND CASH KAND

Saffrn

Trending News

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज सुबह 7:30 बजे अदा...

पटना : बारिश की बूंदों के बीच आज यानी 28 मई को करीब 20 हजार से ज्यादा अकीदतमंद एक साथ नमाज के लिए जुटे।...

JTET Language Row: भाषा विवाद सुलझाने वाली कमेटी में शामिल हुए...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के भाषा विवाद को सुलझाने के लिए गठित कमेटी में शिल्पी नेहा तिर्की और हफीजुल हसन को शामिल किया गया।JTET...

Ebola Alert: रांची एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, संदिग्ध यात्रियों की निगरानी...

रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इबोला वायरस को लेकर हाई अलर्ट जारी। संदिग्ध यात्रियों की जांच और क्वॉरेंटाइन की तैयारी शुरू।Ebola Alertरांची:रांची...

RIMS Crime Case: डेंटल छात्रा दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों की...

रिम्स डेंटल छात्रा दुष्कर्म मामले में रांची कोर्ट ने दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की। नौ अप्रैल को लालपुर थाना क्षेत्र में हुई...

Jharkhand T20 Premier League: IPL की तर्ज पर 10 जून से...

झारखंड में पहली बार IPL मॉडल पर टी20 प्रीमियर लीग का आयोजन। 10 जून से रांची में मुकाबले, 30 मई को खिलाड़ियों की नीलामी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img