आज होगा झारखंड चैंबर का चुनाव, 3909 मतदाता लेंगे हिस्सा

रांची: रांची झारखंड चैंबर का सत्र 2024-25 का चुनाव आज  गुरुनानक स्कूल में आयोजित होगा। मतदान का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस बार कुल 3909 मतदाता अपनी मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे।

चुनाव में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के लिए 35 उम्मीदवार मैदान में हैं। साथ ही, पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का चुनाव भी इसी दिन होगा। मतदान के बाद परिणामों की घोषणा देर रात की जाएगी, और असंतुष्ट प्रत्याशी 23 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक पुनर्मतगणना की अपील कर सकते हैं।

चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया ने बताया कि मतदान के लिए 15 बूथ बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक बूथ पर दो कंप्यूटर और छह सीसीटीवी कैमरे तैनात होंगे। चुनाव के दौरान करीब 125 वॉलेंटियर भी मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि इस वर्ष कार्यकारिणी के लिए 21 प्रत्याशी एक टीम के रूप में परेश गट्टानी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 14 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा, शनिवार को झारखंड चैंबर की 60वीं वार्षिक आमसभा चैंबर भवन में हुई, जिसमें राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ और राज्यसभा सांसद महुआ माजी मुख्य अतिथि रहे। आम सभा में वार्षिक गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।

 

रेलवे का बड़ा तोहफा: दरभंगा से जयपुर के लिए नई अमृत...

Darbhanga Jaipur Amrit Bharat Express: रेलवे ने बिहार और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा की घोषणा की...

Bihar Flood Alert: नेपाल में भारी बारिश से बढ़ा खतरा, महानंदा-कोसी...

Bihar Flood Alert: नेपाल और बिहार के सीमांचल इलाके में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।...

International Yoga Day 2026: रांची में हजारों लोगों ने किया योग,...

International Yoga Day Ranchi: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को रांची यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली कन्वोकेशन हॉल में राज्य-स्तरीय योग दिवस...