झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कार्गो सुविधा सामान्य करने की मांग की

रांचीः बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से पिछले तीन महीने से कार्गो सेवा बंद है. इसको लेकर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा नागर विमान मंत्रालय और एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया को पत्र सौंपा गया. पत्र के माध्यम से कहा गया कि इससे आम लोगों और व्यापारियों को नुकसान होने के साथ साथ स्वास्थ्य सेवा भी प्रभावित हो रही है. स्वास्थ्य सुविधा के रुप में मिलनेवाले ब्लड सैंपल का भी ट्रांसपोर्टेशन बंद पड़ा है. जिससे मरीजों को भी परेशानी हो रही है.

कार्गो सेवा बंद होने से हो रही परेशानी

कार्गो सेवा बंद होने से हो रही परेशानी पर चर्चा के लिए आज चैंबर भवन में  बैठक की गई. चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि कार्गो सेवा बाधित होने के कारण रांची से दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू और अन्य राज्यों में जानेवाली सब्जी, मोटर पार्ट्स, पार्सल के सामान या फिर इमरजेंसी में भेजे जानेवाले सामान का पार्सल नहीं हो पा रहा है. जिससे प्रदेश के व्यापारियों और आम लोगों के साथ ही एयरलाइंस कंपनी और एयरपोर्ट ऑथोरिटी को भी लाखों का नुकसान हो रहा है. समस्या के समाधान के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कार्गो सर्विसेज को जल्द से जल्द सामान्य करना चाहिए.

एयरपोर्ट निदेशक को समस्याओं से कराया अवगत 

चैम्बर द्वारा भेजे गये पत्र में यह आग्रह किया गया कि रांची एयरपोर्ट से इस सुविधा को जल्द शुरू करने के लिए संबंधित प्राधिकरण को आवश्यक निर्देश जारी किया जाए. चैंबर द्वारा इस मुद्दे पर मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमेन संजीव कुमार को पत्र भेजा गया है. चैंबर अध्यक्ष ने इस मामले में एयरपोर्ट निदेशक केएल अग्रवाल को समस्याओं से अवगत कराया.

चैंबर के सह सचिव शैलेष अग्रवाल ने बताया कि एयरलाइंस द्वारा फेयर में बढ़ोत्तरी से हो रही. परेशानी पर चैंबर द्वारा सोमवार को सभी एयरलाइंस के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जायेगी. बैठक में अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, महासचिव डॉ. अभिषेक रामाधीन, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेष अग्रवाल, सिविल एवियेशन उप समिति के चेयरमैन दिनेश प्रसाद साहू के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Saffrn

Trending News

हाथ में गन, दिल में रसूख का नशा! कृषि अधिकारी की...

मोतिहारी : सरकारी कर्मी की गुंडागर्दी कृषि अधिकारी ने हथियार लहराकर दरवाजे पर की फायरिंग, वीडियो वायरल पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत...

Hazaribagh में एंबुलेंस का रिवर्स गियर फेल, जिंदगी से जूझती मासूम;...

Hazaribagh: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कहा डंके की चोट पर कहा जाता है कि दुरुस्त है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही...

Chaibasa IED Blast: सारंडा जंगल में विस्फोट, जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट...

 चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, सर्च ऑपरेशन के दौरान जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट की तैयारी, नक्सल विरोधी अभियान जारी।Chaibasa IED Blast चाईबासा:...

SP के एक्शन से मचा हड़कंप, सूखा नशा कारोबारी गिरफ्तार

सिवान : सिवान में बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार को लेकर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस...

RIMS NEET Coaching Update: गरीब छात्रों के लिए बड़ा फैसला, अब...

रिम्स ने NEET कोचिंग योजना में बड़ा बदलाव किया, अब झारखंड के सभी स्कूलों के गरीब छात्र कर सकेंगे आवेदन, सीनियर रेजिडेंट की सूची...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img