Hockey Asia Cup Final : भारत ने चौथी बार जीता एशिया कप का खिताब, वर्ल्ड कप 2026 में भी किया क्वालिफाई

Hockey Asia Cup Final

Desk : राजगीर में खेले गए हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह भारत का इस टूर्नामेंट में चौथा खिताब है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 2026 में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

मैच की शुरुआत ही धमाकेदार रही। पहले मिनट में ही सुखजीत सिंह ने शानदार फील्ड गोल करते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस शुरुआती गोल से भारतीय टीम ने कोरिया पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

Hockey Asia Cup Final : भारत ने मैच में हर क्वार्टर में एक-एक गोल किया

दूसरे क्वार्टर में खेल और भी रोमांचक हो गया। इस दौरान भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन कोरिया ने रिव्यू लेकर उसे रद्द करवा दिया। हालांकि, जल्द ही दिलप्रीत सिंह ने फील्ड गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। हाफ टाइम तक भारत पूरी तरह से मैच पर हावी रहा।

तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में दिलप्रीत ने अपना दूसरा गोल दागा, जो राजकुमार पाल के बेहतरीन पास पर आया। इसके साथ ही भारत ने 3-0 की मज़बूत बढ़त बना ली। साउथ कोरिया ने आखिरी क्वार्टर में एक गोल जरूर किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। भारत ने मैच में हर क्वार्टर में एक-एक गोल किया और पूरी तरह से मैच पर कंट्रोल बनाए रखा।

टीम इंडिया की इस जीत से ना सिर्फ फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई, बल्कि अब नजरें 2026 के वर्ल्ड कप पर टिक गई हैं, जहां टीम एक बार फिर दम दिखाने को तैयार है।

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...