Jharkhand ED Raid : ‘कांग्रेस वालों ने काली कमाई का गोदाम बना रखा था’, पीएम मोदी का हमला

Jharkhand ED Raid : रांची में ईडी ने झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के हाउस हेल्पर के ठिकानों पर छापेमारी की है। अब तक 6 अलग-अलग ठिकानों पर हो छापेमारी में 20 करोड़ रुपये की नकदी बरामद होने की बात कही जा रही है। इस पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वालों ने अपने नौकर के घर को काली कमाई का गोदाम बना रखा था।

Jharkhand ED Raid : Jharkhand ED Raid

इस कैश कांड को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘पूरा देश टीवी पर देख रहा है, झारखंड में ED ने नोटों के पहाड़ खोदकर निकाले हैं। कांग्रेस के मंत्री के निजी सचिव के नौकर के पास से ये नोटों का पहाड़ निकला है। कांग्रेस वालों ने अपने नौकर के घर को काली कमाई का गोदाम बना रखा था।’

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, ‘इससे पहले भी, कांग्रेस के एक सांसद के घर से नोटों का एक पहाड़ मिला था। इतने नोट थे कि मशीनें भी गिनते-गिनते थक गई थीं। ऐसा क्यों है कि जिनके पास भी नोटों के पहाड़ मिलते हैं, वो कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली के करीबी होते हैं। ऐसा तो नहीं, ये जो पैसे पकड़े जा रहे हैं, वो कहीं सप्लाई होने के लिए रखे थे। कहीं ऐसा तो नहीं, कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली ने पूरे देश में काली कमाई के गोदाम बना रखे हैं।

ED की छापेमारी में लगभग 35 करोड़ बरामद, नोट गिनने के लिए मंगाए गए मशीन और 6 बक्से लाये गए

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...