Jharkhand Election Result: बरहेट से हेमंत सोरेन ने इतने वोटों से जीता चुनाव

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं बरहेट विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम आ गया है। यहां से हेमंत सोरेन ने बीजेपी उम्मीदवार गमालियल हेंब्रम को 39791 वोटों से चुनाव हरा दिया है।

Jharkhand Election Result: बरहेट विधानसभा सीट

बरहेट विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान हुआ था। यह झारखंड विधानसभा चुनाव में सबसे हॉट सीटों में शामिल है। यहां से सीएम हेमंत सोरेन ने चुनाव लड़ा। उनका मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार गमालियल हेंब्रम से हुआ। इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने बीजेपी उम्मीदवार साइमन माल्टो को काफी अंतरों से हराया था। हालांकि इस बार इस सीट पर बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बदला है और गमालियल हेंब्रम पर भरोसा जताया है। 2014 के विधानसभा चुनाव में भी हेमंत सोरेन ने इस सीट से जीत हासिल की थी।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सिंह टाइगर...