Advertisement
Advertisement

Jharkhand Election Result: बरही से मनोज यादव ने जीता चुनाव, कांग्रेस उम्मीदवार को इतने वोटों से हराया

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं बरही विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम आ गया है। यहां बीजेपी उम्मीदवार मनोज यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार अरुण साहू को 49291 वोटों से हरा दिया है। मनोज यादव को 113274 वोट मिले हैं, जबकि अरुण साहू को 63983 वोट मिले हैं।

Jharkhand Election Result: बरही सीट

बरही विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। यहां 61 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार मनोज यादव और इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार अरुण साहू के बीच मुख्य मुकाबला हुआ। पिछले विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला हुआ था। हालांकि कांग्रेस ने उमाशंकर अकेला को टिकट दिया था और उन्होंने जीत हासिल की थी। वहीं इस बार कांग्रेस ने अरूण साहू पर भरोसा जताया है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Commercial Advertisment

Pakur Chhath Food Safety Inspection: पाकुड़ में फल दुकानों पर पहुंची...

Pakur Chhath Food Safety Inspection: छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सख्ती बढ़ा...

Patna Food Safety Raid: जंग लगे टीन में रखा था घी,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई...

Pakur Hatatpara Electricity and Road Problem: पाकुड़ के इस टोले में...

Pakur Hatatpara Electricity and Road Problem: नगर परिषद पाकुड़ के वार्ड संख्या-11 अंतर्गत हटातपाड़ा टोला में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोग...